चुनावी दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी : चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लें नोडल अधिकारी – डॉ. मदन कुमार

by
मंडी, 15 दिसम्बर। लोकसभा चुनाव-2024 की तैयारियों के क्रम में निर्वाचन विभाग ने शुक्रवार को मंडी में चुनावों को लेकर गठित तमाम समितियों के नोडल अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला लगाई। इसमें उन्हें चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका और दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए एडीएम डॉ. मदन कुमार ने सभी अधिकारियों से चुनाव प्रक्रिया को पूरी गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनावी दायित्वों के सम्यक निर्वहन के लिए नियमों-प्रक्रियाओं की सही जानकारी होना जरूरी है।
डॉ. मदन कुमार ने आग्रह किया कि सभी नोडल अधिकारी चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी किसी भी प्रकार की शंका का कार्यशाला में निवारण कर लें, जिससे उन्हें निर्वाचन से जुड़े कार्य में किसी प्रकार की कठिनाई न आए। निर्वाचन विभाग हर तरह से उनकी मदद के लिए तत्पर है।
उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया के सही निष्पादन में नोडल अधिकारियों का महत्वपूर्ण रोल रहता है। ऐसे में आवश्यक है कि सभी अधिकारी प्रक्रियागत दायित्वों को ठीक से समझ लें। चुनाव आयोग के निर्देशों की सही जानकारी व समझ के साथ ही चुनाव डियूटी में क्या करना है और क्या नहीं करना है, अधिकारियों को इसकी भी सम्यक जानकारी रहे।
कार्यशाला में डीएसपी मुख्यालय देव राज ने चुनावों में पुलिस संबंधी डियूटी से जुड़े विविध पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पादन संवेदनशील कार्य है, इसलिए यह आवश्यक है कि इससे जुड़े कायदे कानून, दिशा निर्देश व प्रक्रियागत नियमावली की सही जानकारी हो।
कार्यशाला में निर्वाचन विभाग के तहसीलदार निर्वाचन विजय शर्मा तथा नायब तहसीलदार राजेश जोशी ने नोडल अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों से अवगत कराने के साथ ही उनकी भूमिका और दायित्वों को लेकर विस्तार से जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

क्यों न मनाएं प्रतिदिन हिंदी दिवस 

 द्रुतगामी परिवर्तनों तथा बहु संख्यक उपलब्धियों सहित आज के समय में विज्ञान और तकनीक के आश्रय मानव समुदाय  भूमंडलीकरण के दौर में प्रवेश कर रहा है। स्थलीय और भौगोलिक परिधियां, परिस्थितियाँ समाप्त हो रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य महिला आयोग ने हमीरपुर में लगाई अदालत : 28 मामलों की सुनवाई अध्यक्ष विद्या नेगी और अन्य सदस्यों ने की सुनवाई, 5 मामलों का किया निपटारा

एएम नाथ। हमीरपुर 06 जनवरी। हिमाचल प्रदेश राज्य महिला आयोग ने मंगलवार को यहां उपायुक्त कार्यालय परिसर में महिलाओं से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए अदालत लगाई। आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विनेश फोगाट को सिल्वर मेडल दो… नियम बदलो अमेरिकी रेसलर ने की मांग

नई दिल्ली. पेरिस ओलंपिक 2024 के फाइनल से ठीक पहले विनेश फोगाट के डिसक्वालीफाई होने से सारा देश स्तब्ध है. जिस खिलाड़ी ने एक दिन पहले अपने तीनों मैच जीते, उसे दूसरे दिन सिर्फ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वित्तीय कुप्रबंधन के कारण पूरी तरह विफल हो चुकी सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा

एएम नाथ । धर्मशाला : धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश को सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो चुकी...
Translate »
error: Content is protected !!