वित्तीय कुप्रबंधन के कारण पूरी तरह विफल हो चुकी सुक्खू सरकार : सुधीर शर्मा

by

एएम नाथ । धर्मशाला : धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश को सुक्खू सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार पूरी तरह से वित्तीय कुप्रबंधन का शिकार हो चुकी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश की आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। सोमवार को धर्मशाला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए विधायक सुधीर शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा कांगड़ा जिले के साथ विकास कार्यों में जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे 15 अगस्त हो या 15 अप्रैल, केवल कम आबादी वाले स्थानों पर जाकर गारंटियों को पूरा करने की घोषणाएं कर रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश का सबसे बड़ा राजस्व स्रोत एक्साइज और टैक्सेशन विभाग भी सरकार की नीतियों के कारण घाटे में चल रहा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि शराब के ठेके टेंडर प्रक्रिया के बावजूद नहीं बिके हैं। क्या अब मिल्कफेड, वन विभाग या नगर निगम शराब के ठेके चलाएंगे। यह सब वित्तीय कुप्रबंधन का स्पष्ट प्रमाण है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में तीन प्रदेशों पर मेडिकल डिवाइस पार्क स्वीकृत किए गए थे, जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल था। लेकिन 300 करोड़ के इस प्रोजेक्ट को यह कहकर वापस कर दिया गया कि उसकी जमीन की कीमत प्रोजेक्ट लागत से अधिक है। ऐसे में निवेशक हिमाचल में क्यों निवेश करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को नगर संयोजक में शामिल करने के लिए कई अधिसूचनाएं जारी की हैं, लेकिन इससे ग्रामीण जनता में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है।

विमल नेगी की मौत मामले में सरकार को घेरते हुए उन्होंने इसकी सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार प्रशासनिक नियंत्रण में पूरी तरह विफल रही है। अधिकारी जनता के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे और उन पर अनावश्यक दबाव डाला जा रहा है।

सुधीर शर्मा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ भाजपा बड़ा आंदोलन छेड़ने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के 30 करोड़ जमा ना करवाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भाजपा जल्द सड़कों पर उतरेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान चलाएगी : कांग्रेस सरकार द्वारा 619 सरकारी संस्थाओं को बंद करने के विरोध में

शिमला : भाजपा सरकार के कार्यकाल में खोले गए 619 सरकारी संस्थाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा बंद करने के विरोध में भाजपा संबंधित जिलों में भाजपा 25 जनवरी से 15 फरवरी तक हस्ताक्षर अभियान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

B फार्मेसी की छात्रा ने हॉस्टल में लगाया फंदा, मंडी के निजी फॉर्मेसी कॉलेज में : कमरे से बरामद हुआ सुसाइड नोट

  एएम नाथ। मंडी. : हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की बल्ह घाटी में एक निजी फार्मेसी कॉलेज में वीरवार देरशाम को एक युवती ने फंदा लगाकर हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सीधा संवाद समारोह वर्चुअल माध्यम से ऐतिहासिक रिज मैदान पर आयोजित

शिमला 07 मार्च :जन औषधि परियोजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा योजना के लाभार्थियों एवं केन्द्र संचालकों के साथ सीधा संवाद समारोह के आयोजन का वर्चुअल कार्यक्रम ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्टेट नोडल...
Translate »
error: Content is protected !!