राज्यपाल व मुख्यमंत्री को राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 का न्यौता, डीसी ने शिष्टाचार भेंट कर औपचारिक रूप से उत्सव में किया आमंत्रित

by

ऊना, 21 अप्रैल। राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 के सफल आयोजन की तैयारियों के तहत सोमवार को उपायुक्त ऊना श्री जतिन लाल ने शिमला में राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें औपचारिक रूप से उत्सव में आमंत्रित किया।

उपायुक्त ने आमंत्रण पत्र भेंट करते हुए दोनों गणमान्य व्यक्तियों को उत्सव की रूपरेखा एवं प्रमुख कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरोली उत्सव जनसहभागिता, सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं के सम्मान का पर्व है, जिसे भव्य और अविस्मरणीय बनाने के लिए तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं।

बाद में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उपायुक्त ने बताया कि यह आयोजन 27 से 29 अप्रैल तक कांगड़ मैदान, हरोली में आयोजित किया जाएगा। उत्सव का शुभारंभ 27 अप्रैल को राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में करेंगे, जबकि 29 अप्रैल को समापन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे।
इस अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आयोजन के प्रति शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए इसे सांस्कृतिक संवाद और सामाजिक सहभागिता का एक सशक्त मंच बताया। उल्लेखनीय है कि सात वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री के सतत प्रयासों से इस बार राज्य स्तरीय स्वरूप में नए अंदाज और नई भव्यता के साथ पुनः आयोजित किया जा रहा है।
Himachal Pradesh Information And Public Relations Department, Himachal Pradesh DC Una CMO Himachal Mukesh Agnihotri
#haroliutsav #UTSAV2025

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

दानेदार यूरिया उर्वरक की जगह इफको ने उतारा नैनो यूरिया, कम लागत में बढ़ेगी पैदावार

इफको ने किसानों के लिए किया वेबिनार का आयोजन, बताया कैसे काम करेगा नैनो फर्टिलाइजर ऊना: इफको हिमाचल प्रदेश द्वारा किसानों के लिए नैनो यूरिया के महत्व एवं उपयोग बारे आज एक वेबिनार आयोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुठार खुर्द में पेयजल योजना का किया सत्ती ने लोकार्पण, 1400 लोगों को मिलेगा लाभ

ऊना : छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज ग्राम पंचायत कुठार खुर्द में पेयजल योजना का लोकार्पण किया। 41 लाख रूपए की लागत से निर्मित इस पेयजल योजना से कुठार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सवर्ण आयोग की मांग का विक्रमादित्य सिंह ने किया समर्थन… बोले- हर वर्ग को मिले अपनी बात रखने का मंच

एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी बात रखने और समस्याओं को...
Translate »
error: Content is protected !!