सरकारी स्कूलों में टीचर नहीं, शिक्षण सुविधाओं का आभाव : खन्ना कहा, क्या यही है पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति

by

होशियारपुर 21 अप्रैल :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने खुला दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। इस मौके खन्ना के समक्ष गढ़शंकर के बीत इलाके के निवासियों ने इस क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में पेश आने वाले बड़े आभावों के बारे में खन्ना को अवगत करवाया।
खुले दरबार में उपस्थिति को सम्बोधित करते हुए खन्ना ने कहा कि पंजाब सरकार शिक्षा क्रांति लाने की बड़ी बड़ी बातें कर रही है परन्तु पंजाब के अधिकतर स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पद पंजाब सरकार के शिक्षा क्रांति के जुमले के जीते जागते उदाहरण हैं।

खन्ना ने कहा कि गढ़शंकर का बीत क्षेत्र जो कि 27 गाँवों का संग्रह है। इस क्षेत्र में केवल अचलपुर में ही साइंस या कॉमर्स की पढाई होती है। बीत क्षेत्र के बच्चों को साइंस या कॉमर्स की पढाई करने के लिए या तो गढ़शंकर जाना पड़ता है या फिर नंगल। पंजाब के कई सरकारी स्कूलों में जो विषय पढ़ाये जाते हैं उनके टीचर ही नहीं हैं और जिस स्कूल में टीचर नहीं वहां पढाई कैसे होगी। पंजाब के कई स्कूल बुनियादी ढांचे और पीने के पानी की समस्याओं से जूझ रहे हैं । शिक्षा क्रांति के नाम पर पंजाब के मंत्री व नेता कभी स्कूलों की दीवार की रिपेयर का उद्घाटन करने पहुँच जाते हैं तो कभी शौचालय की रिपेयर का। यह सरासर पंजाब सरकार द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

खन्ना ने पंजाब सरकार से अपील की कि सरकारी स्कूलों में अध्यापकों के रिक्त पदों को जल्द भरा जाये और सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढाँचे और शिक्षा के स्तर में पेश आने वाली आवश्यक समस्याओं पर गौर किया जाए। खन्ना ने कहा कि पंजाब में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने व शिक्षा को निर्विघ्न बनाने के लिए सरकारी स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या करवाने की जरूरत है न कि दीवारें एवं शौचालय रिपेयर के उद्घाटन करने की क्रांति लाने की। इस मौके खन्ना के समक्ष लोगों ने प्रशासन और सरकारी तंत्र से सम्बंधित समस्याएं रखीं जिनका खन्ना ने केंद्र सरकार तथा प्रदेश मानवाधिकार आयोग की मदद से समाधान करवाने का आश्वासन दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने ‘दिशा’ के अंतर्गत की बैठक में केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की : प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि के अंर्तगत जिले में लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की जा चुकी है 02 अरब 54 करोड़ 86 लाख, 58 हजार रुपए की राशी

होशियारपुर, 26 जून: केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि सरकार की ओर से शुरु किए गए विकास कार्यों को तय समय पर मुकम्मल करवाना यकीनी बनाया जाए ताकि लोगों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पेपर लीक, भर्ती में देरी और निजीकरण के विरोध में छात्रों-युवाओं ने किया सोलन में प्रदर्शन : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर सरकार को घेरा, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की उठाई मांग एएम नाथ। सोलन :  छात्रों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को सोलन में पुराने...
article-image
पंजाब

आप विधायक के पिता को बसपा ने फिरोजपुर लोकसभा सीट से उतारा मैदान में : शनिवार को जालंधर में बसपा में हुए थे शामिल

चंडीगढ़: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने सोमवार को पंजाब की फिरोजपुर लोकसभा सीट से आप विधायक जगदीप गोल्डी कंबोज के पिता सुरिंदर कंबोज को अपना उम्मीदवार बनाने की घोषणा की। शनिवार को जालंधर में...
Translate »
error: Content is protected !!