चुनावी साक्षरता क्लब टिक्कर व ठनकर स्कूल ने ग्रामीणों को ई.वी.एम. बारे किया जागरूक

by
सरकाघाट, 21 दिसम्बर- सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) व चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर व राजकीय मिडिल स्कूल ठनकर के सौजन्य से टिक्कर व ठनकर गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें ई. एल. सी. टिक्कर व ठनकर स्कूल के विद्यार्थियों ने ग्रामीणों को ई. वी. एम. के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोकतंत्र में मतदान के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान में आपकी भागीदारी अति महत्वपूर्ण है।
इस बारे जानकारी देते हुए निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं एसडीएम स्वाति डोगरा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान प्रतिशत बढ़ाने तथा ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को मत के महत्व बारे जागरूक करने के लिए सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) तथा इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि सरकाघाट विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, कॉलेजों इत्यादि में ईएलसी क्लबों का गठन किया गया है। जिनके माध्यम से प्रत्येक शनिवार को चुनाव पाठशाला का आयोजन कर मतदाता जागरूकता संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मरीज की जान बचाने के लिए अपनी जान लगा देना ही एम्स की संस्कृति, इसलिए संस्थान की गुणवत्ता और संकाय की क्षमता के साथ कोई भी समझौता नहीं : जगत प्रकाश नड्डा 

बिलासपुर :   बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के कोठीपुरा स्थित परिसर में विभिन्न परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगत प्रकाश नड्डा  और...
हिमाचल प्रदेश

पिपलू मेला : नितिन कुमार, ऋचा शर्मा, गौरव कौंडल, एसी भारद्वाज, कुसुम जस्सी, ममता भारद्वाज और लोक नाटक धाजा होंगे मुख्य आकर्षण का केंद्र

ऊना, 27 मई – ऊना जिला के उपमंडल बंगाणा में जिला स्तरीय पिपलू मेला 2023 का आयोजन 30 मई से 1 जून तक किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए पिपलू मेला कमेटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर कुल पांच व नालागढ़ सीट पर पांच-पांच और हमीरपुर में तीन प्रत्याशी अब चुनावी मैदान में

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश की तीन विधानसभा सीटों पर हो रहे उप चुनाव में नामांकन वापसी के बाद अब 13 दावेदार मैदान में बचे है। अब नामांकन वापसी के बाद देहरा सीट पर...
Translate »
error: Content is protected !!