एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
एएम नाथ। रोहित जसवाल/ शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज शिमला के पीटरहॉफ होटेल में एचआरटीसी के निदेशक मंडल की 162वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि 31 मार्च, 2026 तक एचआरटीसी के कर्मचारियों के 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की बक़ाया राशि का भुगतान चार किश्तों में कर दिया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों के  छह माह के लंबित मेडिकल बिलों का भुगतान करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने इस अवसर पर ‘हिम बस पोर्टल’ का शुभारंभ किया, जिसके माध्यम से लोग अब हिम कार्ड ऑनलाइन बनवा सकेंगे, जिन्हें डाक द्वारा उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।
एचआरटीसी ने वेतन खातों के साथ क्रेडिट स्कोर की सुविधा के लिए एक्सिस बैंक, यूको बैंक और पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। टिकट बुकिंग के लिए एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में राज्य में लगभग 6000 सीएससी कार्यरत हैं।
इससे पूर्व मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट और बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (एचपीएससीटीबीएसएमडीए) के निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) की 72वीं बैठक की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण के लिए विकसित ‘एसेट मैनेजमेंट एप्लिकेशन’ का शुभारंभ किया गया, जिससे बस अड्डों के संचालन, रख-रखाव और परिसंपत्तियों की निगरानी को और अधिक पारदर्शी तथा प्रभावी बनाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर के बस अड्डों पर 410 दुकानें किराए पर आवंटित की गई हैं, जिससे हर माह 45 लाख रुपये की आय होती है।
बैठक में ठियोग बाज़ार में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स एवं पार्किंग कॉम्प्लेक्स, मंडी बस अड्डे में कार पार्किंग तथा मल्टीपरपज़ हॉल के निर्माण का फै़सला लिया गया।
उप-मुख्यमंत्री ने थुनाग, दाड़लाघाट, हमीरपुर, बैजनाथ, भोरंज और फतेहपुर, के बस अड्डों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। उन्होंने बिलासपुर के मंडी-भराड़ी, जयसिंहपुर तथा चंबा के पुराने बस अड्डे में कार पार्किंग एवं कमर्शियल कॉम्प्लेक्स, बद्दी में नए बस अड्डों की टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा प्रस्तावित परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश जारी किए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव परिवहन आर.डी. नजीम, उपाध्यक्ष एचआरटीसी अजय वर्मा, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी डॉ. निपुण जिंदल, निदेशक परिवहन नीरज कुमार, विशेष सचिव (वित्त) विजय वर्धन, विशेष सचिव पर्यटन विजय कुमार, विशेष सचिव (पीडब्ल्यूडी) हरबंस सिंह, निदेशक मंडल के सभी गै़र सरकारी सदस्य तथा एचआरटीसी एवं बीएसएमडीए के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. रामचंद्र राव ने विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया सरकाघाट में दो नए न्यायालय कक्षों का उद्घाटन

सरकाघाट में न्यायिक परिसर बनाने के लिए भूमि चयनित, निर्माण कार्य जल्द होगा आरम्भ-मुख्य न्यायधीश एएम नाथ।  सरकाघाट(मंडी), 23 जुलाई। माननीय मुख्य न्यायाधीश हिमाचल उच्च न्यायालय न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव, मंडी जिला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एशियन गेम्स : माहिलपुर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीता

गढ़शंकर/माहिलपुर, 1 अक्टूबर : गढ़शंकर के माहिलपुर शहर की हरमिलन कौर बैंस ने एशियन गेम्स में 1500 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि वह ओलंपिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का समापन : 15 लाख रुपए से बनेगा कोटला स्कूल का खेल मैदान: कृषि मंत्री

ज्वाली(कोटला) 16 जून: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला में आयोजित चार दिवसीय अंडर-14 खंड स्तरीय ब्वॉयज तथा गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का आज शुक्रवार को समापन हो गया । इस अवसर पर कृषि एवं पशु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संधोल में एक दिवसीय किसान गोष्टी का आयोजन : किसान गोष्ठी में महिलाओं से किया आह्वान-भोजन में शामिल करें मोटा अनाज

धर्मपुर, 26 दिसंबर । विधायक चंद्रशेखर ने आज संधोल में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा द्वारा आयोजित एक दिवसीय किसान गोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर अपने...
Translate »
error: Content is protected !!