नौणी विवि ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया 25.66 लाख का अंशदान

by
एएम नाथ। सोलन/ शिमला : डॉ. यशवन्त सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) के उप-कुलपति प्रो. आर.एस. चन्देल ने आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 25 लाख 66 हज़ार 606 रुपये का चेक भेंट किया। ग़ौरतलब है कि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने अपने एक दिन के वेतन का अंशदान किया है।
मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए विश्वविद्यालय के कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अंशदान से विपदा एवं आपदा में फंसे लोगों की सहायता में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उदारता से अंशदान करने की अपील की।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. बी.एस. डिल्टा, पर्सनल स्टाफ संघ के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार हांडा, फार्म टेक्नोक्रेट्स के अध्यक्ष नरेश भाटिया, टेक्निकल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक वर्मा, गै़र शिक्षक संघ के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह एवं महासचिव तकनीकी तथा चतुर्थ श्रेणी संघ के केशव राम उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं दे रहे हैं मुख्यमंत्री : अजय शर्मा

एपीएमसी अध्यक्ष ने किया जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ एएम नाथ।  हमीरपुर 15 अक्तूबर। जिला स्तरीय अंडर-14 स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को यहां शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
हिमाचल प्रदेश

संबल योजना के तहत जिला ऊना से प्राप्त हुए कुल 142 आवेदन, 91 लाभार्थियों को दो गई मदद गगरेट उपमंडल से 16 आवेदन प्राप्त हुए, 11 लाभार्थियों को जारी हुई आर्थिक सहायता

जिला ऊना में 91 लाभार्थियों को जारी की कुल 26.46 लाख रुपए की आर्थिक मदद ऊना: जिला प्रशासन की संबल योजना के तहत 30 जून 2022 तक जिला ऊना से कुल 142 आवेदन प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी की साधना 45 घंटे तक चलेगी : 45 घंटे के कठोर ध्यान में ना तो वह अन्न ग्रहण करेंगे, ना ही किसी से बात करेंगे, जरूरत पड़ने सिर्फ केवल नींबू पानी का सेवन करेंगे

कन्याकुमारी :  लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग से पहले तमिलनाडु के कन्याकुमारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साधना में लीन हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि ध्यान कक्ष में पीएम मोदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
Translate »
error: Content is protected !!