चुनाव के लिए अभी से तैयार कांग्रेस, राजा वडिंग का दावा …जनता बेसब्री से कर रही हमारा इंतजार :

by

लुधियाना  : काग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने को पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए पूरी तरह से तैयार रहें। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस की सत्ता में वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

राजा वडिंग लुधियाना में गोवा की मुक्ति के लिए शहीद हुए करनैल सिंह इसरू की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सत्ता में वापसी देखना उनका सपना है. उन्होंने यह भी साफ किया कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। वडिंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि ‘आम आदमी पार्टी सरकार पूरी तरह से बदनाम हो चुकी है और लोग इससे छुटकारा पाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि आप सरकार ने पंजाब को दिवालियापन की ओर धकेल दिया है।

राजा वडिंग ने किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि आप सरकार किसानों की जमीन छीनकर योजनाओं का खर्च निकालना चाहती थी. लेकिन किसानों के विरोध के चलते सरकार को ‘लैंड पूलिंग नीति’ वापस लेनी पड़ी।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने साफ किया कि पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी की कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि सभी नेता 2027 के चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।राजा वडिंग ने भाजपा पर चुनावी हेरफेर का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पर्दाफाश कर दिया है कि कैसे भाजपा चुनाव जीतने के लिए मतदाता सूची में हेरफेर कर रही है.’ उन्होंने चेतावनी दी कि पंजाब में भी भाजपा और आप ऐसी ही ‘साजिशें’ कर रहे हैं।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव रवींद्र दलवी, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद रहे। प्रताप सिंह बाजवा ने पंजाब सरकार पर कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, ‘गैंगवार, लक्षित हत्यायें और ड्रग माफिया सड़कों पर राज कर रहे हैं. मुख्यमंत्री भगवंत मान नागरिकों की सुरक्षा करने से ज्यादा प्रचार में समय बिताते हैं।

वित्तीय संकट और बेरोजगारी का उठाया मुद्दा :  बाजवा ने पंजाब के वित्तीय संकट को भी बड़ा मुद्दा बताया।  उनके मुताबिक 2022 में राज्य का कर्ज़ 2.5 लाख करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर चार लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार नौकरियां देने और निवेश लाने की बजाय प्रचार-प्रसार में व्यस्त है। बाजवा ने लोगों को कांग्रेस के सुनहरे दौर की याद दिलाई. उन्होंने कहा, ‘प्रताप सिंह कैरों जैसे कांग्रेस के दिग्गजों के नेतृत्व में, पंजाब ने मजबूत बुनियादी ढांचे से लेकर अन्न भंडार बनने तक बेजोड़ प्रगति देखी. कांग्रेस ने ही किसानों को सिंचाई, उद्योगों को निवेश और युवाओं को रोजगार दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हरिद्वार में सतगुरु रविदास जी का 648वां प्रकाश पर्व श्रदापूर्वक मनाया

होशियारपुर/हरिद्वार/ गुरु रविदास साधु संप्रदाय सोसायटी (रजि.) पंजाब के नेतृत्व में सतगुरु रविदास महाराज जी का 648वां प्रकाश पर्व निर्मला छावनी आश्रम, हरिद्वार में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से कारगिल दिवस पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि

होशियारपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने आज कारगिल विजय दिवस के मौके स्थानीय वार मैमोरियल में कारगिल युद्ध की 22वीं वर्षगांठ के मौके पर शहीदों को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम...
article-image
पंजाब

सुभाष साहू हत्याकांड की गुत्थी पंजाब पुलिस ने सुलझायी : 4 आरोपी काबू

चंडीगढ़। पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी टास्क फोर्स ने एसएएस नगर  पुलिस के साथ संयुक्त अभियान आपरेशन में राजस्थान में सुभाष उर्फ सोहू की दिनदहाड़े हुयी हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।...
Translate »
error: Content is protected !!