चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

by

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम में एक सर्विस अपार्टमेंट में अपने चार वर्षीय बेटे की हत्या कर दी थी।  इसके बाद बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई थी। इस चौंकाने वाले अपराध का खुलासा तब हुआ जब हाउसकीपिंग स्टाफ के एक सदस्य को उस अपार्टमेंट की सफाई करते समय खून का धब्बा मिला, जहां से सूचना सेठ ने सोमवार सुबह चेक-आउट किया था। गोवा पुलिस के अलर्ट के आधार पर, उसे कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के ऐमंगला पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया।

कैलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि शनिवार को कैंडोलिम के होटल सोल बनयान ग्रांडे के कमरा नंबर 404 में चेक इन करते समय सूचना ने बेंगलुरु का पता दिया। होटल के कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि जब सूचना सेठ बेंगलुरु लौटने के लिए टैक्सी चाहती थी, तो उसे सलाह दी गई कि वापस जाने के लिए फ्लाइट सस्ता और अधिक सुविधाजनक रहेगी। जब उसने सड़क मार्ग से यात्रा करने पर जोर दिया, तो होटल ने एक स्थानीय टैक्सी की व्यवस्था कर दी।

उत्तरी गोवा के एसपी निधिन वलसन ने कहा कि सुबह 11 बजे के आसपास खून के धब्बे की सूचना मिलने पर, एक पुलिस टीम होटल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया, जिसमें कथित तौर पर सूचना अपने बेटे के बिना सर्विस अपार्टमेंट से बाहर निकलती दिख रही है। सेठ ने 6 जनवरी की देर शाम को अपने चार साल के बेटे के साथ चेक-इन किया था, लेकिन सोमवार की सुबह जब उसने चेक-आउट किया तो लड़का गायब था। इंस्पेक्टर नाइक ने कहा कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर को फोन किया और उसे सूचना को फोन देने के लिए कहा।

अपने बेटे के बारे में पूछे जाने पर, सूचना ने दावा किया कि उसने उसे फतोर्दा में एक दोस्त के घर पर छोड़ दिया था। मित्र का पता बताने के लिए कहा गया तो उसने डिटेल भेजा जो फर्जी पाई गई। इसके बाद नाइक ने टैक्सी ड्राइवर को दोबारा फोन किया, इस बार उससे कोंकणी में बात की और यात्री को कुछ भी संदेह हुए बिना पास के पुलिस स्टेशन जाने के लिए कहा। तब तक टैक्सी चित्रदुर्ग जिले में प्रवेश कर चुकी थी। सूचना को योजना की भनक लगे बिना ही ड्राइवर कार को ऐमंगला पुलिस स्टेशन की ओर ले गया। नाइक का संदेह तब सच साबित हुआ जब वहां एक अधिकारी ने कार की जांच की और एक बैग में बच्चे का शव पाया।  सूचना सेठ द माइंडफुल एआई लैब की संस्थापक हैं। वह चार वर्षों से अधिक समय से उस संगठन का नेतृत्व कर रही हैं, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रगति पर केंद्रित है। माइंडफुल एआई लैब के लिंक्डइन पेज के अनुसार, सूचना सेठ 2021 के लिए एआई एथिक्स में शीर्ष 100 प्रतिभाशाली महिलाओं में से एक थीं। उनके खुद के लिंक्डइन अकाउंट में कहा गया है कि वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के बर्कमैन क्लेन सेंटर में फेलो थीं और एक डेटा साइंटिस्ट थीं। इसमें लिखा है कि उनके (सूचना) के पास डेटा साइंस टीमों को सलाह देने और स्टार्ट-अप और इंडस्ट्री रिसर्च लैब्स में मशीन लर्निंग सलूशन्स को स्केल करने का 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

1.440 किलो चांदी का छत्र मां चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के श्रद्धालु ने चढ़ाया

चिंतपूर्णी : प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां चिंतपूर्णी मंदिर में सोमवार को पंजाब के एक श्रद्धालु ने 1 किलो 440 ग्राम चांदी का भव्य छत्र अर्पित किया है। इस छत्र की अनुमानित कीमत 1.40 लाख...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब की मान सरकार 7000 करोड़ रुपये का कर्ज 27 अप्रैल तक उठा चुकी

चंडीगढ़ :  पंजाब की भगवंत मान सरकार को खजाने की चिंताजनक हालत के कारण बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते  सरकार द्वारा चुनाव से पहले ढ़ी गई केजरीवाल की गारंटियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित पंचायत चुनावों के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार : DC जतिन लाल

उपायुक्त ने अधिकारियों संग की चुनाव को लेकर व्यापक समीक्षा बैठक रोहित जसवाल।  ऊना, 21 मई। पंचायती राज संस्थानों के सामान्य निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।...
article-image
पंजाब

सरकार का सबसे बड़ा ऐतिहासिक फैसला है पंजाब के हर नागरिक को 10 लाख का मुफ्त इलाजः संदीप सैनी

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा : आम आदमी पार्टी अपने नाम को चरितार्थ करते हुए पंजाब वासियों के उत्थान एवं विकास के लिए जमीनी स्तर पर योजनाएं लागू करके बड़ी राहत प्रदान कर रही है।...
Translate »
error: Content is protected !!