चुनाव पर्यवेक्षक ने राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों से की बैठक

by

देहर्रा / तलवाड़ा : राकेश शर्मा । विधानसभा उपचुनाव को लेकर देहरा के लिए चुनाव आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने आज सोमवार को चुनावी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एसडीएम देहरा के कार्यालय में आयोजित इस बैठक में सामान्य पर्यवेक्षक ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चुनावों के दौरान ध्यान रखने वाली बातों के बारे विस्तार से बताया।
बैठक में निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा सहित चुनावी ड्यूटी में तैनात अन्य अधिकारी व देहरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार व उनके प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा उन्हें संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ ही उनके प्रश्नों-जिज्ञासाओं के जवाब देकर शंका समाधान भी किया गया।
आदर्श आचार संहिता का करें पालन
इस अवसर पर सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) ने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सभी उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों को आदर्श आचार संहिता का पालन करने को कहा। उन्होंने पोलिंग व मतगणना एजेंट तैनात करने संबंधी नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम तथा वीवीपैट मशीनों के रैंडमाइजेशन के संबंध में अवगत कराया ।
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस देहरा में स्थापित है कैंप कार्यालय
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए सामान्य पर्यवेक्षक इज़राइल वात्रे इंटी (आईएएस) का देहरा के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में कैंप कार्यालय स्थापित किया गया है। चुनाव संबंधी किसी भी शिकायत या जानकारी के लिए लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह देहरा में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह दस बजे से ग्यारह बजे तक जनसाधारण की समस्याएं सुनेंगे। सामान्य निर्वाचन पर्यवेक्षक का मोबाइल नंबर 98057-10223 है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में तीन साल में बिना इंटरव्यू नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मियों के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, निर्देश जारी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल सरकार में पिछले तीन वर्षों के दौरान बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के प्रमाणपत्रों की जांच की जाएगी। उच्च न्यायालय के आदेश के बाद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवक की गोलियां मारकर हत्या : नकाबपोश युवक ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई और साथी के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर हया फरार

गढ़शंकर, 28 मार्च : माहिलपुर शहर में चंडीगढ़ चौक पर एक बेकरी दुकान से समान लेने आये युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला कर हत्या कर दी और घटनास्थल से हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में जानकारी दी डॉ. अमित शर्मा ने

ऊना, 7 सितंबर: विधानसभा सामान्य चुनाव-2022 के दृष्टिगत जिला ऊना में नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के लिए आज डीआरडीए सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. अमित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए विभागों से मांगा डाटा : सदस्यों ने अपनी शंकाओं को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा, अधिकरियों द्वारा मौके पर इनका निराकरण किया

धर्मशाला, 20 जुलाई। जिला परिषद की वार्षिक योजना के लिए समस्त विभागों को वित वर्ष 2023-2024 हेतु कार्य योजना एवं इससे संबंधित आकडें उपलबध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत वीरवार को...
Translate »
error: Content is protected !!