263 नशीली गोलियों सहित कार सवार दो ग्रिफ्तार

by

गढ़शंकर, 24 जून : थाना गढ़शंकर पुलिस ने कार सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे 263 नशीली गोलियां बरामद कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे बड़े अभियान में उस समय सफलता मिली जब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ चंडीगढ़ चौक पर चेकिंग कर रहे थे तभी मुखबिर ने सूचना दी कि श्री आनंदपुर चौक के पास स्विफ्ट कार नंबर पीबी 65-वी-8349 में दो युवक नशा बिक्री करने के लिए बैठे हुए हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह वहां पहुंचे, पुलिस को देखकर आरोपी कार को नंगल रोड की ओर भगा ले गए, जिसे पुलिस पार्टी ने सदरपुर के पास पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार कर भागने की कोशिश की पुलिस अधिकारियों ने दोनों को पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि इससे दोनों आरोपी घायल हो गये और एक पुलिस कांस्टेबल लखवीर सिंह भी घायल हुआ। उन्होंने बताया कि जब कार की तलाशी ली गई तो डैशबोर्ड से 263 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपियों की पहचान गुलशन कुमार पुत्र मंगल राम निवासी बारापुर थाना गढ़शंकर और नरेंद्र गोतम पुत्र मदन लाल निवासी सरोआ थाना पोजेवाल जिला सभस नगर के रूप में हुई है, दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस स्टेशन गढ़शंकर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

फोटो : नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी।(

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

सरकारी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके बच्चों का सम्मान

गढ़शंकर, 28 मार्च : सरकारी हाई तथा प्राइमरी स्कूल डघाम में वार्षिक परिणाम मौके संयुक्त रूप से एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वार्षिक परिणाम घोषित करने के पश्चात प्री प्राइमरी से नौवीं कक्षा...
article-image
पंजाब

नाका तोड़कर भाग रहा था गोपी : पुलिस के हत्‍थे चढ़ा गैंगस्‍टर गुरप्रीत सिंह

अमृतसर। थाना मोहकमपुरा के अधीन आते बटाला रोड पर पुलिस का नाका तोड़ कर भाग रहा गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी गुरदासपुर को पुलिस ने धर दबोच लिया। पुलिस ने आरोपित की गिरफ्तारी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

FIR दर्ज करवाने की जिम्मेदारी किसकी, मां-बाप वहां नहीं थे तो : कोलकाता रेप-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के 10 तीखे सवाल

सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ ने कहा कि ये सिर्फ कोलकाता में हत्या का मामला नहीं, ये मुद्दा देशभर में डॉक्टरों की सुरक्षा का है. अदालत ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया है. हमें डॉक्टरों,...
Translate »
error: Content is protected !!