चुनाव व्यय संबंधी आकलन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने दरें निर्धारित

by
एएम नाथ। चंबा 22 मार्च :   लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा मुकेश रेपसवाल ने  उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार तथा राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यय निगरानी के लिए  विभिन्न वस्तुओं के लिए निर्धारित दरों को अधिसूचित  कर दिया है। इनमें उम्मीदवारों तथा राजनीतिक दलों द्वारा चुनाव प्रचार के दौरान  तथा आयोजित जनसभा में इस्तेमाल होने वाले टैंट,  कुर्सियां, लाउडस्पीकर, झंडे, फ्लेक्स, विभिन्न प्रकार के वाहनों, होटल तथा विश्राम गृह के कमरों की दरों को स्थानीय स्तर पर प्रचलित दरों एवं सभी राजनीतिक दलों की जिला इकाइयों के प्रतिनिधियों से परामर्श के बाद अधिसूचित किया गया है।
इसके अतिरिक्त स्थानीय,राष्ट्रीय दैनिक-पत्रिकाओं तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में में विज्ञापन को डीएवीपी  दरों के आधार पर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों/राजनीतिक दलों के चुनाव व्यय का आकलन किया जाएगा। निर्धारण एवं अधिसूचित सूची को जिला चंबा में सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारीयों व प्रतिनिधियों को प्रेषित कर दिया गया है । इसके अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति इस संबंध में अधिक जानकारी कार्यालय  जिला निर्वाचन अधिकारी चंबा से प्राप्त कर सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट में घोंपा चाकू – नशा करने से रोका तो मौसा की जान का प्यास बना शख्स : दोनो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज

 मैहतपुर : ऊना जिला के मैहतपुर नगर में नशा करने से रोकने पर दो सगे भाइयों ने अपने मौसा पर हमला कर दिया। एक भाई ने इतना तैश में आ गया कि उसने मौसा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना का जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा ऑपरेशन : लश्कर के तीन आतंकियों को पहुंचाया जहन्नुम

शोपियां  : जम्मू-कश्मीर के शोपियां से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारा गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले...
हिमाचल प्रदेश

मृत पाए गए मोर पक्षियों में नही मिला वर्ड फ्लू वायरस

ऊना, 12 फरवरी: गत 8 फरवरी को जिला ऊना के कुठियाड़ी में मृत पाए गए चार मोर पक्षियों के सैंपलों में वर्ड फ्लू का वायरस नहीं पाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते...
Translate »
error: Content is protected !!