मच्छयानी के ग्रामीणों की सुरक्षा को कारगर कदम उठाने के दिए निर्देश : भूस्खलन से मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा मंडराया, विधायक केवल सिंह पठानिया ने लिया नुक्सान का जायजा

by
धर्मशाला, 22 जुलाई। विधायक केवल सिंह पठानिया ने भनाला पंचायत के मच्छयानी गांव में भूस्खलन से हुए नुक्सान का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश उपमंडल प्रशासन को दिए हैं। इस दौरान एसडीएम करतार चंद, नायब तहसीलदार मुनीष कुमार, खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक सुरेश कुमार तथा वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया भी मौजूद थे। विधायक पठानिया ने कहा कि भूस्खलन के कारण मच्छयानी गांव के मकानों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है।
विधायक पठानिया ने कहा कि इस गांव के सभी परिवारों के पुनर्वास के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश प्रशासन को दिए गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण की जांच के लिए मृदा संरक्षण विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग तथा नायब तहसीलदार दरिणी की अध्यक्षता में कमेटी गठित करने के लिए कहा गया है।
पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खु ने आपदा से प्रभावित लोगों की त्वरित मदद करने के निर्देश सभी अधिकारियों को दिए गए हैं तथा आपदा के दौरान राहत राशि में भी बढ़ोतरी की गई है ताकि प्रभावितों को किसी भी स्तर पर परेशानी नहीं झेलनी पड़े। उन्होंने कहा कि शाहपुर में भी प्रभावित परिवारों को त्वरित प्रभाव से राहत राशि उपलब्ध करवाई जा रही है।
इस अवसर पर मच्छयानी गांव के लगभग 12 प्रभावित परिवारों को राशन किट्स भी प्रदान की गई। इस अवसर पर देश राज,करनैल समक्रिया,मोहित कुमार, ,काजो राम सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के तहत नेत्र जांच शिविर आयोजित

ऊना 1 फरवरी: सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मासिक अभियान के 15वें दिन आज आईएस बस टर्मिनल ऊना में परिवहन विभाग व रोटरी क्लब ग्रेटर ऊना के संयुक्त तत्वाधान में यात्री व मालवाहन वाहन चालकों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा की युवती चिट्टे के साथ हुई गिरफ्तार, गुप्त सूचना पर पहुंची पुलिस

एएम नाथ। सोलन :   जिला सोलन के पुलिस थाना बददी के तहत पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फेस 3 मकान नंबर 421 की तालाशी करने पर 0.93 ग्राम नशीला पदार्थ चिट्टा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक आयोजित, ग्रामीण विकास और जनहित के मुद्दों पर मंथन

मंडी, 7 अगस्त: जिला परिषद मंडी की पहली त्रैमासिक बैठक गुरुवार को जिला परिषद सम्मेलन कक्ष, भ्यूली में जिला परिषद अध्यक्ष अमरू राम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी आर्टस व नॉन मेडिकल/मेडिकल के पदों हेतू 7 व 8 नवम्बर को काउंसलिंग

ऊना, 25 अक्तूबर – जिला रोजगार कार्यालय ऊना, अम्ब, बंगाणा व हरोली द्वारा टीजीटी आर्टस, नॉन मेडिकल व मेडिकल (टैट पास) अभ्यार्थियों के नाम उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा ऊना को प्रायोजित किए गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!