चाय और समोसे का मेल हो गया : पंजाब विधानसभा में राघव चड्ढा का जिक्र कर सीएम भगवंत मान का निशाना

by

चंडीगढ़ : नजाब में भगवंत मान की सरकार ने विश्वास प्रस्ताव लाया जो सर्वसम्मति से पास हो गया. अपने संबोधन में सदन में सीएम भगवंत मान ने आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए राघव चड्ढा का जिक्र किया और निशाना साधा। उन्होंने राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने पर कहा कि चाय और समोसे का मेल हो गया।

दरअसल, राघव चड्ढा ने समोसे का मुद्दा राज्यसभा में उठाया था. पीएम नरेंद्र मोदी और राघव चड्ढा पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि चाय और समोसे का मेल हो गया है. सीएम ने कहा कि हमने पार्टी को खून-पसीने से बनाया है. अरविंद केजरीवाल के लिए चट्टान बनकर खड़े हैं. इस पार्टी के लिए जान भी हाजिर है।

जगह-जगह लोकतंत्र की हत्या हो रही-  सीएम मान ने कहा कि बाबा साहब भीम राव आंबेडकर ने जो संविधान लिखा वो आज देश में तार-तार हो रहा है. जगह-जगह लोकतंत्र की हत्या हो रही है. कहीं वोट काटे जा रहे हैं तो कहीं जाली वोट बनाए जा रहे हैं. ईडी के छापे, किसी को डराया और लालच दिया जा रहा है।

बीजेपी के पास अपने लोग नहीं हैं-  मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि बीजेपी के पास अपने लोग नहीं हैं. ये खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहते हैं लेकिन इनके पास लड़ने के लिए लोग नहीं हैं. धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, सनी देओल, विनोद खन्ना, परेश रावल, हंसराज हंस और अरुण गोविल जैसे लोग हैं. इस वक्त में भी 240 में 125 सांसद कांग्रेस से गए हुए हैं. उन्होंने कहा कि ये तो कांग्रेस की नालायकी है कि उन्हें जाने दिया.

पंजाब में सरकार के पक्ष में पारित हुआ विश्वासमत :  पंजाब विधानसभा में सरकार के पक्ष में विश्वासमत सर्वसम्मत्ति से पारित हुआ. कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के विधायक सदन में मौजूद नहीं थे. कुल 94 विधायकों में आम आदमी पार्टी के 88 विधायक आज सदन में मौजूद रहे।

विधायक जो गैरहाजिर रहे

1. कुंवर विजय प्रताप (Already Suspended From AAP)

2 . लालजीत भुल्लर (जेल में है)

3 . हरमीत सिंह पठानमाजरा (जेल में है)

4 . दवेंद्र जीत सिंह लाडी धौंस, बीमारी के चलते अब्सेंट थे

5 . मनजिंदर सिंह लालपुरा

6 . जसविंदर सिंह अटारी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar Chabbewal

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Dec.16 :   Lok Sabha member Dr. Raj Kumar Chabbewal has been made the coordinator of Phagwara for the municipal corporation elections by the Aam Aadmi Party. Fulfilling the responsibility given by the...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून चम्बा प्रवास पर रहेंगे

24 जून को आषाढ़ नाग मेला के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत-पाक तनाव के बीच 7 मई को राज्यों में मॉक ड्रिल : हवाई हमले के सायरन समेत जानें और क्या होगा?

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाकिस्‍तान के बीच बढ़े तनाव के बीच भारत सरकार ने देश में रक्षा तैयारियां को लेकर अहम कदम उठाए हैं। सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह ने राज्‍यों को सुरक्षा...
article-image
पंजाब

भारी बारिश के मद्देनजर 26 और 27 अगस्त को जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद: जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 26.08.2025 और 27.08.2025 (मंगलवार और बुधवार) को अवकाश की घोषणा की है। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!