चुराह के गणेश ठाकुर बने एसडीएम, क्षेत्र के लिए गर्व की बात

by

एएम नाथ। चम्बा : चुराह विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंझेई तहसील चुराह के गणेश ठाकुर पुत्र हंसराज गाँव साही जो जिला कांगड़ा में डी.आर.ओ. के पद पर अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रहे थे पदोन्नत होकर अब एसडीएम बन गए हैं। यह खबर सुनकर पूरे चुराह क्षेत्र में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। क्योंकि एक छोटे से गाँव से प्रशासनिक अधिकारी निकला है। गणेश ठाकुर की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई दी है। गणेश ठाकुर साल 2014 में तहसीलदार बने थे। इसके बाद पदोन्नत होकर डीआरओ जिला कुल्लू में तैनात थे। इसके बाद डीआरओ कांगड़ा के रूप में सेवाएं दे रहे थे। उनकी पदोन्नति से क्षेत्र के लोगों में खुशी पाई जा रही है और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
हिमगिरी पंझेई सीधोठ साही की शान श्री गणेश ठाकुर जी को H.A.S. अधिकारी के पद
पर पदोन्नति मिलने पर उन्हें दिल से बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।
यह उपलब्धि उनके वर्षों के कठिन परिश्रम, ईमानदारी और निष्ठापूर्ण सेवा का सच्चा परिणाम है। वर्तमान में वे धर्मशाला में जिला कांगड़ा के DRO के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे थे। आज उनकी पदोन्नति के साथ जिला चम्बा को एक नए, कर्मठ और जिम्मेदार H.A.S. अधिकारी की सौगात मिली है। यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। गणेश ठाकुर जी एक अत्यंत ईमानदार, सरल और सहयोगी व्यक्तित्व के धनी हैं, जो हर व्यक्ति की मदद के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि वे इस नए दायित्व को भी पूरी निष्ठा, न्याय और समर्पण के साथ निभाएँगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15वें वित्त आयोग के तहत शुरू नहीं होने वाले कार्यों की सूची उपलब्ध करवाई जाए : DC रेपसवाल

ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्यान्वित योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि 15वें वित्त आयोग के तहत स्वीकृत विभिन्न योजनाओं में...
हिमाचल प्रदेश

जिला में बैच आधार पर जेबीटी के 40 पद भरे जाएंगे

ऊना, 15 फरवरी: जिला प्राथमिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय द्वारा कनिष्ठ बुनियादी (जेबीटी) के 40 पद बैच आधार पर अनुबंध पर भरे जाने हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी, ऊना अनीता गौतम ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण – DC अनुपम कश्यप

प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा स्टिपेन्ड, सरकारी और निजी कार्यालयों में अप्रेंटिसशिप करवाना अनिवार्य एएम नाथ। शिमला :  नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम (एनएपीएस½ की जिला स्तरीय बैठक उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में की गई।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार ने एक साल में ऐतिहासिक निर्णय लेकर लोगों का कल्याण किया सुनिश्चित, हर व्यक्ति बनेगा विकास में भागीदार – आर.एस. बाली

पर्यटन निगम के अध्यक्ष ने मंडी जिले की नाचन विधानसभा की ग्राम पंचायत घरोट में की सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की अध्यक्षता बोले… नाचन की प्रत्येक पंचायत के लिए 5-5 सोलर लाइटें देने...
Translate »
error: Content is protected !!