चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण को कई कंपनियां इच्छुक : कुलदीप सिंह पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किड्स कैंप पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

एएम नाथ। चंबा (चुवाड़ी) :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि चुवाड़ी-जोत सुरंग निर्माण की फीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इसके निर्माण के लिए कई कंपनियां इच्छुक हैं। आज वे किड्स कैंप पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल चुवाड़ी के वार्षिक पारितोषिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए बोल रहे थे। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की सराहना करते हुए बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ नीट एवं अन्य प्रोफेशनल कोर्सेज में चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं । इसके परिणामस्वरूप विद्यालय में नामांकन लगातार बेहतर हो रहा है।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तायुक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार के अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी राज्य के रूप में उभरकर सामने आया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से संबद्ध करने को राज्य सरकार के निर्णय को ऐतिहासिक, दूरदर्शी एवं शिक्षा की दिशा में मील का पत्थर बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए समान अवसर मिलेंगे और वे भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम बन सकेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में प्रस्तावित चुवाड़ी जोत सुरंग निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी फीज़िबिलिटी रिपोर्ट तैयार हो चुकी है तथा निर्माण कार्यों को बीओटी के आधार पर पूर्ण करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में कई कंपनियां इच्छुक हैं। साथ में उन्होंने ढांचागत एवं अन्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि सिहुन्ता-लाहडू मार्ग के डबल लेन कार्य को जून 2026 तक पूर्ण कर लिया जाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 31 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
विधानसभा अध्यक्ष का कार्यक्रम में पधारने पर प्रबंध निदेशक राकेश ठाकुर एवं स्थानीय लोगों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
प्रधानाचार्य सीमा ठाकुर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, राज्य सहकारी बैंक राज कुमार, उपाध्यक्ष नगर पंचायत सुरिंद् चाढक, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर,
उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह , वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना राम पाल, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में जल्द शुरू होंगे पीजी कोर्सः मुख्यमंत्री

रोहित भदसाली।  हमीरपुर : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय (आरकेजीएमसी) हमीरपुर में शीघ्र ही स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड फेंकने और फायरिंग करने की जिम्मेवारी गोपी नवांशहरियां ने ली  : डीएसपी ने कहा न कोई ग्रेनेड फेंका गया न कोई फायरिंग हुई

गढ़शंकर । गांव धमाई में ट्रेवल एजेंट के घर पर कल रात करीव बारह वजे ग्रेनेड फेंकने की गोपी नवांशहरियां की जिम्मेवारी लेते हुए कहा कि अगर अभी भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पपीते की चाय का सेवन यूरिक एसिड की समस्या से अब दिलाएगा निजात

चंडीगढ़ : रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाने से पैर की उंगलियों, घुटनों और एड़ी में तेज दर्द रहने की समस्या हो जाती है। यूरिक एसिड हमारे हाथों और पैरों के जोड़ों...
Translate »
error: Content is protected !!