7 दिन तक बंधक बनाकर सौतेले भाई ने दरिंदगी की…मेरठ में नाबालिग बेटी का गंभीर आरोप : खुद 7 लोगों से कर चुकी निकाह

by

मेरठ :  सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां नाबालिग बेटी ने अपनी ही मां पर गंभीर आरोप लगाया है। आरोप भी ऐसे कि सुनने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक जाए। दरअसल, SSP ऑफिस पहुंची नाबालिग लड़की ने बताया कि मां 45 साल के सौतेले भाई से जबरन शादी कराना चाहती है। विरोझ करने पर उसने मुझे 3 दिन तक बंधक बनाकर रखा और मेरा रेप कराया। मंगलवार को मैं किसी तरह वहां से भागकर अपनी बहन के घर आई। इसके बाद यहां आकर पुलिस को आपबीती बताई।

सौतेले भाई ने बंधक बनाकर 3 दिन तक दरिंदगी की पूरा मामला बहसूमा क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता के अनुसार वह 3 सगी बहनें हैं। मां ने छोटी बहन की शादी भी जबरन कराई। उसका पति दोगुनी उम्र का है।

बड़ी बहन उनसे दूर रहती है। अब मेरा निकाह हापुड़ के रहने वाले अपनी सौतन के बेटे से कराना चाहती है। वो आदमी ठीक नहीं है। मेरी उसकी उम्र में दोगुने से ज्यादा का अंतर है।

मैंने इसका विरोध किया, तो मुझे पीटा। कहती है कि तुझे उससे ही निकाह करना है। नहीं करेगी, तो जबरन कराऊंगी। इस बात पर उसने 2 अगस्त को मुझे कमरे में बंद कर दिया।

इसके बाद उस आदमी को बुलाकर मेरा रेप करवाया। वो लगातार 3 दिन तक मुझसे दरिंदगी करता रहा। उसके बाद मां बोली कि अब तो तू निकाह करेगी। मैं मंगलवार को किसी तरह पीछे साइड का दरवाजा खोलकर भागकर अपनी बहन के पास पहुंची।

उसे पूरी बात बताई। इसके बाद उसके साथ SSP ऑफिस पहुंची। मां अब तक 7 लोगों से कर चुकी है निकाह पीड़िता के अनुसार, मेरी मां अब तक 7 लोगों से निकाह कर चुकी है। उसने अपने पतियों की हत्या भी की है।

2006 में मेरे पिता को मार डाला था। जिसके लिए उसको उम्रकैद की सजा हुई। कुछ दिन पहले की हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बाहर आई है। मां गलत कामों में लिप्त है। वो खुद गलत काम करती है, मुझ पर दबाव डालती है। एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क : राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजीटल लाइब्रेरी खोलने को उठाएंगे कदम: बाली

कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्कालय का किया शुभारंभ कांगड़ा 25 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में...
article-image
पंजाब

मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूमि और फ्लैट अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर नहीं सकेंगे खरीद : 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को रद्द करने और 12 जनवरी 1996, 16 अगस्त 1997 और 26 सितंबर 2012 के निर्देशों को बहाल करने का निर्णय

शिमला : प्रदेश में 50 से अधिक श्रेणी के अफसर अब अपनी पोस्टिंग वाले स्थानों पर भूमि और फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। सरकार ने इस संबंध में 15 फरवरी 2016 को जारी निर्देशों को...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

यूथ फेस्टिवलों का आयोजन संस्कृति की परवरिश के लिए आवश्यक : खन्ना 

डी.ए.वी. कालेज यूथ फेस्टिवल में खन्ना दम्पति ने मुख्य मेहमान के तौर पर की शिरकत होशियारपुर, 16 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना तथा उनकी धर्मपत्नी मिनाक्षी खन्ना ने डी.ए.वी....
Translate »
error: Content is protected !!