मैं फंस गई हूं……मस्कट में कदम रखते ही पंजाबी महिला के साथ जो हुआ, वह रोंटगे खड़े कर देगा

by

चंडीगढ़   : पंजाब के जालंधर की एक महिला ने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को ठीक करने के ओमान जाने का फैसला किया। महिला अमृतसर-मुंबई होकर ओमान के लिए रवाना हुई लेकिन मस्कट पहुंचते ही महिला को एहसास हो गया कि वह फंस गई है।  महिला ने मस्कट में कई महीनों तक बंधक रहने के बाद अब पूरी आपबीती साझा की है। महिला को मस्कट में शारीरिक और मानसिक तौर पर यातनाएं झेलनी पड़ीं। महिला ने लौटने के बाद चौंकानेवाला का खुलासा किया है। महिला के अनुसार उसे वहां जिस बिल्डिंग में रखा गया था। वहां पर कई और भारतीय महिलाएं भी बंद थी।

छोटी-छोटी गलती पर मारपीट :   जानकारी के एक अनुसार पंजाब के जालंधर की एक महिला ने इसी साल 15 जून को ओमान जाने के लिए अमृतसर से उड़ान भरी थी। मुंबई होकर जब वह मस्कट पहुंची तो उसे वहां उतरे ही अहसास हो गया कि वह फंस गई है। महिला ने ओमान जाने का फैसला अपने परिवार की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लिया था। महिला का कहना है कि उसे एक कार्यालय जैसी इमारत में रखा गया था जहां 10 से ज्यादा अन्य भारतीय लड़कियों को भी ऐसी ही परिस्थितियों में रखा गया था। महिलाओं को दिन में 12 घंटे तक काम करने के लिए मजबूर किया जाता था। छोटी-छोटी गलतियों पर पीटा जाता था। इतना ही नहीं अक्सर खाने से भी वंचित रखा जाता था। महिला ने बताया कि पूरे एक महीने तक मैं सिर्फ पानी पर जिंदा रही।

पासपोर्ट-मोबाइल किया जब्त :  महिला के अनुसार उसे चार महीने तक नर्क जैसी जिंदगी जीनी पड़ी। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही महिला का पासपोर्ट और मोबाइल फ़ोन जब्त कर लिया गया। महिला का कहना है कि एजेंटों ने सब कुछ छीन लिया। हमारे साथ जानवरों से भी बदतर सलूक किया गया। महिला के अनुसार तस्कर भारतीय महिलाओं को विदेश में अच्छी नौकरी और अच्छी तनख्वाह का वादा करके फुसलाते हैं। जब महिलाएं अपने गंतव्य पर पहुंचती हैं। जब उनके वीजा की अवधि समाप्त हो जाती है, तो हकीकत सामने आती है।

महिलाओं से कराते हैं गलत काम :  महिला के अनुसार इसके उन्हें अनैतिक गतिविधियों में धकेला जाता है। भारी रकम देने के लिए मजबूर किया जाता है। या फिर उसी नेटवर्क में और महिलाओं को लाने के लिए दबाव डाला जाता है। महिला ने बताया कि मैं भी एक दोस्त के जरिए फंस गई थी जिसने मुझे यकीन दिलाया था कि यह एक अच्छा मौका है। महिला के अनुसार विरोध करने वाली लड़कियों के साथ हिंसा की जाती थी। कई को तब तक पीटा जाता था जब तक वे बेहोश नहीं हो जातीं। वे बेचारी लड़कियों की लाचारी का फायदा उठाते थे।

कैसे हुई महिला की वापसी?…  महिला के अनुसार जब मैं अपनी मां से संपर्क नहीं क पाई तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सांसद सीचेवाल से संपर्क किया। उन्होंने यह मामला विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाया। ओमान स्थित भारतीय दूतावास की मदद से महिला को आखिरकार बचा लिया गया और सुरक्षित भारत वापस लाया गया। सीचेवाल जिन्होंने हाल ही में कई भारतीयों को बचाया है। उनका कहना है कि कई एजेंट लड़कियों को वर्क वीजा की बजाय टूरिस्ट वीजा पर भेजते हैं। एक बार जब वे विदेश पहुंच जाती हैं, तो उनका शोषण होता है और मदद मिलना मुश्किल हो जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विजय सरकार को तीन दिन में साबित करना होगा बहुमत : मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ये छह चेहरे! सामने आए नाम

तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर जारी सस्पेंस शनिवार को समाप्त हो गया। तमिलगा वेत्री कषगम (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने लोकभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की और सरकार बनाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सुरक्षा बलों के जवान राखी के प्रथम हकदार : खन्ना दम्पति

बी.एस.एफ. कैम्प खड़कां में खन्ना दम्पति के नेतृत्व में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन होशियारपुर 7 अगस्त : पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना व उनकी धर्मप्तनी मिनाक्षी खन्ना के नेतृत्व में बी.एस.एफ. कैम्प...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रियंका गांधी ने मां ज्वाला का आशीर्वाद लिया : परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, जनता से किए वायदे

नगरोटा-बगवां में प्रियंका गांधी ने परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को संबोधित ज्वालाजी । अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने भारतीय जनता पार्टी व मोदी सरकार पर तीखे तेवर कसते...
article-image
पंजाब

मैहिंदवानी में पीने के पाईप लाईन में से निकला सांप, अधिकारी कह रहे हो ही नहीं सकता

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी में पीने के पानी की पाईप लाईन में से मरा हुया सांप निकलने से गांव वासियों में हडक़ंप मच गया तो दूसरी और बाटर सप्लाई विभाग के कार्याकारी इंजीनियर तो साफ...
Translate »
error: Content is protected !!