पुलिस अस्पताल में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित

by

होशियारपुर। स्थानीय पुलिस अस्पताल में मैडिकल अफसर डा. आशीश मैहान की अगुवाई में सेहत विभाग के सहयोग से विश्व एड्ज दिवस पर जागरूकता समारोह आयजित किया गया। जिसमें एसएसपी सरताज सिंह व सिविल सर्जन डा. प्रीत महिंदर सिंह मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए। इस दौरान संबोधित करते हुए एसएसपी सरताज सिंह ने कहा कि एड्ज का रोग मनुष्य के लिए पैदा हुए बढ़े खतरों में से एक है। इससे बचने का सिर्फ यह ही रास्ता है कि एछआईवी जो कि एड्ज फैलाने वाले रोगाणू संबंधी पूरी व सही जानकारी हासिल की जाए। सिविल सर्जन डा. प्रीत महिंदर सिंह ने कहा कि एचआईवी का वायरस मनुष्य शरीर के रोगों से लड़ने की शक्ति को प्रभावित करता है। एचआईवी असुरक्षित शारीरिक संबंध, दुषित रक्त चढ़ाने से, संक्रमित सूई या ब्लेड के इस्तेमाल से, एड्ज संक्रमित मां से उसकी होने वाली संतान को हो सकता है। इस बीमारी दौरान शरीर में रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है। वजन कम हो जाता है, लगातार खांसी, बार-बार जुकाम, बुखार, सिरदर्द, थकान, हैजा, भूख न लगनी आदि इस बीमारी के लक्षण हैं। यह लक्षण नजर आने व नजदीकी सेहत केंद्र में एड्ज का निशुल्क जांच करवानी चाहिए। बीमारी या हादसे की अवस्था में जरूरत पड़ने पर संक्रमित रहित रक्त ही चढ़ाना चाहिए, जो कि रजिस्ट्रड बल्ड बैंक से ही लिया जाए। हर गर्भवती मां का एचआईवी टैस्ट जरूर करवाना चाहिए। यह बीमारी पीड़त व्यक्ति के साथ भोजन करने, बर्तन सांझा करने, हाथ मिलाने, गले मिलने, एक बाथरूम का इस्तेमाल करने, मच्छर व पशुओं के काटने से, खांसने व छींकने से नहीं फैलती है। इस बीमारी से बचने के लिए एड्ज पीड़ित व्यक्ति से असुरक्षित शरीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए तथा अपने साथी से वफादार रहना चाहिए, रक्त की अच्छी तरह जांच करके ही चढ़ाना चाहिए, उपयोग की गई सुई यां ब्लेड का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ओट कलीनिक काउंस्लर संदीप कुमारी ने एड्ज के कारण, लक्षणों, इलाज संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी सांझी करते हुए बताया कि इस वर्ष विश्व सेहत संगठन द्वारा विश्व एड्ज दिवस का थीम बराबर रखा गया है। मौके पर डिप्टी मास मीडिया अफसर, रमनदीप कौर, सुरिंदर पाल सिंह, अमनदीप सिंह, बलविंदर सिंह, परमजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मुलाज़मों को नये तनख्वाह स्केल का लौली पोप देकर पिछले डी.ए. के बकाये तथा डी.ए. की किश्तें दबा ली गई : मुल्तानी

होशियारपुर :    पंजाब रोडवेज़ रिटायर्ड इम्पलाईज़ वैल्फेयर ऐसोसिएशन (रजि.) होशियारपुर की मीटिंग प्रधान रणजीत सिंह मुल्तानी की अध्यक्षता में बस स्टैंड में हुई। मीटिंग शुरू होने से पहले इस जत्थेबन्दी के मैंबर रणजीत...
article-image
पंजाब

युवक को चार युवकों ने घेरा : लोहे की राड से हमला कर घायल किया और चार हजार लूट कर फरार

गढ़शंकर। गढ़शंकर बंगा सडक़ पर एमपी रिर्सोट के निकट सुवह करीव साढ़े चार वजे मोटरसाईकल स्वार युवक को चार युवकों ने घेरा और उस पर लोहे की राड से हमला कर घायल कर सात...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे : सांसद तिवारी

पंजाब सरकार ने प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये भेजे :  सांसद तिवारी भास्कर न्यूज : गढ़शंकर।  सांसद मनीष तिवारी द्वारा श्री आनंदपुर साहिब लोकसभा क्षेत्र में किए जा रहे...
article-image
पंजाब

गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे लोगों को आर्थिक सहायता दे सरकार : पंकज

गढ़शंकर । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंकज कृपाल एडवोकेट के नेतृत्व में आज शाम बड़ी संख्या में हिंदुओं ने पंजाब में आतंकवाद में मारे गए 35,000 लोगों के परिवारों को मुआवजा, राजनीतिक और प्रशासनिक...
Translate »
error: Content is protected !!