कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क : राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजीटल लाइब्रेरी खोलने को उठाएंगे कदम: बाली

by

कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्कालय का किया शुभारंभ
कांगड़ा 25 नवंबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि राज्य में विभिन्न जगहों पर डिजिटल पुस्तकालय खोलने की दिशा में कारगर कदम उठाए जाएंगे। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का संग्रह डिजिटल दस्तावेज के रूप में पाठकों को प्राप्त होगा, जिसे इंटरनेट के माध्यम से हासिल किया जाएगा। शनिवार को संयुक्त कार्यालय भवन कांगड़ा में माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का उद्घाटन करने के उपरांत हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने कहा कि राज्य के प्रत्येक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी पुस्तकालय कक्ष स्थापित किया जाएगा ताकि बच्चों में पाठन की अभिरूचि विकसित की जा सके।
आर.एस बाली ने अपने संबोधन के दौरान माता ब्रजेश्वरी सार्वजनिक पुस्तकालय का निर्माण करने के लिए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम की प्रशंसा की साथ ही उन्होंने बताया कि शिक्षा के उपरांत युवाओं को नौकरी पाने के लिए एक अच्छे माहौल में बैठकर तैयारी करना बहुत ही महत्वपूर्ण पहलू रहता है हजारों युवा एक सही माहौल न मिल पाने के कारण कई बार अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम हो जाते हैं। उन्होंने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा युवाओं को बेहतर शिक्षा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए किया जा रहे कार्यों के लिए आभार भी व्यक्त किया।
कांगड़ा में बनेगा सेल्फी प्वाइंट, मटौर को मिलेगा पार्क
उन्होंने कैंटीन और सेल्फी प्वाइंट बनाने के लिए 30 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा मटौर में 5 करोड रुपए की लागत से जल्द एक पार्क का निर्माण किया जाएगा। 1.5 करोड़ों रुपए की राशि से टंडन क्लब का विस्तारीकरण किया जाएगा। कांगड़ा के वार्ड-5 में नाले के चैनेलाइजेशन के लिए 3 लाख देने की घोषणा की। उन्होंने रिहेड़ी, फड़ी, और सब्जी विक्रेताओं के लिए एक निश्चित स्थान मुहैया करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर तहसील चैक में खाली पड़ी जमीन पर एक परिसर बनाने के बारे में जल्द चर्चा की जाएगी इसके उपरांत इस कार्य को भविष्य में किया जाएगा। इससे पहले मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए एसडीएम कांगड़ा सोमिल गौतम ने कहा कि सार्वजनिक पुस्तकालय के निर्माण से युवाओं को अपना भविष्य संवारने का अवसर मिलेगा तथा उनकी कोशिश रही है जिस भी जगह पर बतौर अधिकारी कार्य किया है वहां पर पुस्तकालय खुलवाए हैं।
इससे पहले अध्यक्ष युवा कांग्रेस कांगड़ा इशांत चैधरी ने इस पुस्तकालय के निर्माण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, अमित वर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया ने भी सभी को संबोधित किया।
इस अवसर पर एसडीएम नगरोटा वगवा मुनीष शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेश्वर मनकोटिया, प्रदेश महासचिव अजय वर्मा, डीएसपी अंकित शर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सुमन वर्मा, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता अशोक हिमाचली , बीडीसी अध्यक्ष बबीता संधू, पार्षद संजीव गुप्ता, मंदिर अधिकारी नीलम कुमारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना कटोच, देश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजेश राजा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष इशांत चैधरी,वीडियो तविंदर चनौरिया , प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य निशु मोगरा, नगरोटा बागवान के कार्यकारी अधिकारी कंचन बाला, रीता मनकोटिया, बीडीसी सदस्य कांता सरोच, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

राशन कार्ड धारक 15 अगस्त तक करवाएं अपना ईकेवाईसी: राजीव शर्मा

ऊना :16 जुलाई: जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, ऊना राजीव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उचित मूल्य की दुकान धारकों द्वारा उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम – DC मुकेश रेपस्वाल

एएम नाथ। चंबा, 9 फरवरी :  भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला चम्बा के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती शुरू करने के दिए निर्देश : चमियाना में एम्स के समान स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगीः मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार शीघ्र ही विशेषज्ञ रोबोटिक सर्जनों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी। इससे मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार स्टेट न्यूट्रिशन पॉलिसी बनायेगी: मुख्यमंत्री

कंपोजिट टेस्टिंग लैब कंडाघाट को विश्वस्तरीय तकनीक से सुसज्जित किया जाएगा एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते...
Translate »
error: Content is protected !!