चेतावनी के बावजूद पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमले किए, 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई : भारत ने जवाब दिया: कर्नल सोफिया

by
पाकिस्तान के खिलाफ सिंदूर ऑपरेशन को लेकर गुरुवार को विदेश सचिव विक्रम मिसरी, कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह और विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए।  इस अवसर पर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान पर हमला करने का आरोप लगाया । इस दौरान 16 निर्दोष लोगों की मौत हुई है।
         विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पहलगाम पर हमला उकसावे का मूल है और उसका जवाब कल भारतीय सेना ने दिया था।  लश्कर से जुड़ा संगठन ने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी ली थी ।  UN के प्रेस रिलीज़ में TRF के नाम लेने का पाकिस्तान ने विरोध किया था ।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कर्नल सोफिया ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना नहीं बनाया गया।  भारत किसी भी सैन्य हमले का जवाब दिया जाएगा।  पाकिस्तान ने उत्तरी और पश्चिमी भारत पर स्थित कई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने का प्रयास किया, जो पाकिस्तानी हमलों का प्रमाण है।  अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलोदी, उत्तरलाई, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, और भुज सहित उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की।  इन पर ध्वस्त अवशेष मिले हैं।
इस अवसर पर विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि पाकिस्तान अपना हाथ आतंकी घटना से धोना चाहता है, लेकिन कल की बात को फिर से दोहराए कि पाकिस्तान ग्लोबल आतंकवाद का एपिसेंटर हैं।  इस मामले में प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध है।  कई आतंकी हमले विश्व में हुए, इसमें पाकिस्तान के हाथ पाए गए हैं।   ओसाबा बिन लादेन कहां मिले थे और किसने उन्हें शहीद कहा था।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने जानबूझ कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दिग्भ्रिमित करने की कोशिश की।   पाकिस्तान यूएन द्वारा घोषित आतंकियों का घर रहा है।  इसमें मसूद अजहर और हाफिज मोहम्मद सईद शामिल हैं. भारत बस जवाबी कार्रवाई कर रहा है. केवल आतंकी ठिकानों को टारगेट किया गया था।
पाकिस्तान की निष्पक्ष जांच का दावा खोखला
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का दावा है कि एक संयुक्त जांच बर्बर हमले की होनी चाहिए।  पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड सभी जानते हैं।  मुंबई 2008, पठानकोट 2016 का हमला हो. भारत ने सहयोग करने का ऑफर किया।   फारेंसिंक प्रमाण दिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की और न्याय की बात कही।  मुंबई हमले में लश्कर ए तोएबा का आतंकी पकड़ा गया था, लेकिन इन केसों में कोई प्रगति नहीं हुई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ये खबर आपको चौंका देगी – NEET UG परीक्षा में रैंक 1 लाने वाले ने क्यों की फांसी लगाकर आत्महत्या

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। देशभर में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG में AIR-1 रैंक हासिल करने वाले नवदीप सिंह ने आत्महत्या कर ली। 25 वर्षीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में चुनावी विवाद ने ली जान : गुस्से में दोस्त बना कातिल

शराब और सियासी चर्चा में हुई खूनी वारदात, युवक की मौत से सनसनी एएम नाथ। सोलन :  हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पंचायत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र ने किया बैन : अमित शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल कहा स्पष्ट

नई दिल्ली,  27 दिसंबर :  केंद्र सरकार ने को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया।  सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है।  संगठन...
Translate »
error: Content is protected !!