5 के खिलाफ मामला दर्ज : बीरमपुर व लहरां के दो प्रवासी भारतीय, एक महिला सहित पांच के विरुद्ध अवैध माइनिंग के आरोप में एफआईआर दर्ज

by

गढ़शंकर : सहायक जिला माइनिंग अफसर उपमंडल गढ़शंकर के बयान पर अवैध माइनिंग करने के आरोप में दो बिभिन्न मामलों में बीरमपुर के तीन भाईयों व लहरां की महिला सहित दो लोगों पर मामला दर्ज किया है।
जल निकास कम माइनिंग उपमंडल गढ़शंकर के सहायक जिला माइनिंग अफसर पवन कुमार ने थाना गढ़शंकर में दी शिकायत नंबर 353-54/2 डब्ल्यू(एम) में लिखा है कि बीरमपुर गांव के रमिंदर सिंह, परमजीत सिंह व रणजीत सिंह पुत्र निर्मलजीत सिंह ने आपने खेतों में 1.64 एकड़ जमीन में 4.5 फ़ीट अवैध माइनिंग की है। जिस से साथ लगती जमीन लो नुकसान हुया है। जिस पर पुलिस ने तीनों भाईयों के खिलाफ माइन एंड मिनरल एक्ट 1957 तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इसी तरह जल निकास कम माइनिंग उपमंडल गढ़शंकर के सहायक जिला माइनिंग अफसर पवन कुमार ने थाना गढ़शंकर में दी शिकायत नंबर 359-60/2-एम के मुताबिक लक्षमण दास पुत्र साहिबा दिता व रविंदर कौर पत्नी रेशम सिंह निवासी लहरां ने अपने मालकी वाली जमीन पर अवैध रूप से माइनिंग कर रहे हैं जिसके कारण साथ लगती जमीन को नुकसान हुया है। जिस पर गढ़शंकर पुलिस ने लक्षमण दास पुत्र साहिबा दिता व रविंदर कौर पत्नी रेशम सिंह निवासी लहरां के विरुद्ध माईन एंड मिनरल एक्ट 1957 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

भाजपा नेत्री निमिषा मेहता ने उठाया था मामला : गढ़शंकर इलाके के गांवों में कई जा रही अवैध माइनिंग का मुद्दा 17 मई को उठाया था और की जा रही अवैध माइनिंग स्थल पर जाकर खुलासा किया था कि उक्त जगह पर 10 से 13 फिट तक माइनिंग की गई है और आरोप आरोप लगाया था कि माइनिंग माफिया को नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों का आशीर्वाद प्राप्त है। इस दौरान बकायदा निमिषा मेहता ने माइनिंग की गहराई की पैमाइश कर बताया था कि 10 फ़ीट से ज्यादा अवैध माइनिंग की गई हुई है। लेकिन दर्ज एफआईआर में सिर्फ 4.5 फ़ीट अवैध माइनिंग की बात की गई। जिससे बिभागीय कारवाई पर भी सवाल उठ रहे है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खानगी तकसीम दर्ज करने के लिए आनलाइन पोर्टल की शुरुआत : लोग एक क्लिक के माध्यम से खानगी तकसीम संबंधी प्रार्थना कर सकते हैं अपलोड: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर :14 अक्टूबर: खानगी तकसीम(जमीन-जायदाद का वितरण) को दर्ज करने की प्रक्रिया को और आसान व सुचारु बनाने के लिए पंजाब सरकार की ओर से आनलाइन पोर्टल की शुरुआत की गई है, जिस पर...
article-image
पंजाब

नशा तस्करी का बड़ा खुलासा : 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई बरामद

अमृतसर: काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी से जुड़े एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाइन) बरामद की गई है। यह...
पंजाब

पेंशन बहाली के लिए कर्मचारी 28 फरवरी को करेंगे मोती महल का घेराव

गढ़शंकर – पुरानी पेंशन बहाल कराने के लिए बनी संघर्ष कमेटी की मीटिंग गढ़शंकर में हुई। इस मीटिंग में सतपाल व बलवीर बड़ेसरो ने पत्रकारों को बताया कि पेंशन बहाली को लेकर गठित की...
Translate »
error: Content is protected !!