चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के डॉ. निधि पटेल ने निर्देश

by
बिलासपुर , 19 मार्च : आयुक्त मंदिर श्री माता नयना देवी जी डॉ० निधि पटेल ने चैत्र नवरात्र मेला के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों को सम्नवय स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलने वाले इस मेले में उप मंण्लाधिकारी नागरिक स्वारघाट तथा उप पुलिस अधीक्षक श्री नयना देवी को मेला अधिकारी व पुलिस मेला अधिकारी के रूप में तैनात होंगे। मंदिर अधिकारी, सहायक मेला अधिकारी तथा थाना प्रभारी कोट कहलूर सहायक मेला अधिकारी होंगे। मेले के दौरान मंदिर रात्रि 12 बजे बंद होगा जबकि देर रात 2 बजे श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए खुलेगा। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा लंगर लगाने के लिए आर्दश चुनाव आचार संहिता के अन्र्तगत निर्वाचन आयोग से इस संबंध में अधिकारी अनुमति लेना सुनिश्चित करें व उसी के अनुरूप कार्य करें। उन्होंने कहा कि नवरात्रों के दौरान न्यास सरांय व अन्य स्थानों पर जागरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
कानून व्यवस्था की दृष्टि से मेले को 9 खण्डों में विभाजित किया जाएगा। उन्होंने यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए संबंद्ध अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए। उनहोंने कहा कि पार्किंग व्यवस्था को सुचारू बनाने तथा जाम की समस्या से निपटने के लिए अधिकारी कार्य योजना बनाकर जल्द प्रस्तुत करें। मेले के दौरान विभिन्न दूकानों पर खाद्य पदार्थों की व्यवस्था के प्रति जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियत्रंक अथवा सहायक नियंत्रक विधि माप विज्ञान व फूड सेफटी विभाग निगरानी रखे तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाएं। श्रृद्धालुओं को स्वस्थ सेवाओं की सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला आर्युवेदिक अधिकारी बिलासपुर को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उप मंण्डलाधिकारी स्वारघाट धर्म पाल ने बताया कि मंदिर न्यास नयना देवी मेले के दौरान दवाईयों की खरीद के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी श्री नयना देवी जी को 40 हजार रूपये तथा आर्युवेदिक डिस्पेंसरी श्री नयना देवी जी को 10 हजार रूपये की राशि प्रदान की जाती है ताकि सम्बन्धित विभाग द्वारा औपचारिकताएं पूरी की जा सके। मेले के दौरान साफ सफाई व स्वस्छता के लिए खंण्ड विकास अधिकारी व कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद व मंदिर अधिकारी संयुक्त रूप से निगरानी करेंगे।
बैठक में उप मंण्डाधिकारी स्वारघाट धर्म पाल, तहसीलदार विपिन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रवीण कुमार पुलिस उप अधीक्षक विकांत बौंसला उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

31 हजार युवाओं को हिमाचल में दो साल में नौकरियां उपलब्ध करवाईं: विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ। शिमला : 6 दिसंबर । लोकनिर्माण व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दावा किया कि बीते दो साल में कांग्रेस सरकार ने 31 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाए हैं। उन्होंने...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी, एसपी ने प्रभावितों के साथ जमीन पर बैठकर की समीक्षा : करीब ढाई घंटे तक लोगों के साथ की विस्तृत बैठक, राहत कार्यों के बारे में लोगों के साथ की चर्चा

एएम नाथ।  शिमला (रामपुर) 04 अगस्त – समेज त्रासदी में सर्च ऑपरेशन के तीसरे दिन शनिवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने करीब ढाई घंटे तक स्थानीय लोगों के...
article-image
पंजाब

पंजाब एवं चंडीगढ़ कॉलेज अध्यापक संघ ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के शैक्षणिक कार्यों की सराहना की

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब और चंडीगढ़ कॉलेज शिक्षक संघ (पीसीसीटीयू) की शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के कॉलेज समन्वयक डॉ. बिक्रमजीत सिंह संधू (फतेहगढ़ साहिब) की अध्यक्षता में आज एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें शिरोमणि गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

किसानों के प्रदर्शन से पहले पुलिस का एक्शन : जगजीत सिंह डल्लेवाल के घर पर नजरबंद

संगरूर । किसान नेताओं ने मंगलवार 6 मई को शंभू थान के घेराव का ऐलान किया है। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को घर‌ में नजरबंद कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!