चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की चौकी का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट (रजिस्टर्ड ) बस्सी ग़ुलाम हुसैन के आध्यात्मिक प्रमुख स्वामी महंत उदयगिरि जी के सानिध्य में चैत्र महीने के शुभारंभ पर बाबा बालक नाथ जी की चौकी का आयोजन मंदिर के प्रांगण में किया गया ।इस अवसर पर सतगुरु भजन मंडली के प्रख्यात भजन गायक सोनू सैनी एयर सुखजिंदर सुक्खा ने बाबा बालकनाथ जी के भजन गा कर भक्तों को भाव विभोर कर दिया ।विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा , होशियारपुर मार्केट कमेटी चेयरमैन जसपाल चेची और पूर्व संसद सदस्य अविनाश राय खन्ना विशेष रूप से इस अवसर पर उपस्थित हुए । विधायक ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि चैत्र के महीने में बाबा बालकनाथ जी के भक्तों में विशेष उत्साह होता है और भक्तगण के चाले (समूह) दूर दूर से दीयोटसिद्ध गुफा में दर्शनों के लिए यात्राएं करते हैं ।उन्होंने कहा कि स्वामी महंत उदयगिरि जी महाराज मानवता की सेवा के कार्य निरंतर करते रहते हैं ।अविनाश राय खन्ना ने इस अवसर पर कहा कि महंत उदयगिरि जी महाराज ने पहले भी सर्व कल्याण और विश्व शांति हेतु धार्मिक अनुष्ठान किए हैं । जसपाल चेची ने कहा कि होशियारपुर के भक्तजन चिर काल से चैत्र महीने में जिले में से गुजरते दीयोटसिद्ध को जाने वाले चालों की सेवा श्रद्धापूर्वक करते रहे हैं ।
बाबा बालकनाथ ट्रस्ट ( रजिस्टर्ड ) होशियारपुर के अध्यक्ष डॉ हर्षविंदर सिंह पठानिया ने कहा कि निकट भविष्य में स्वामी महंत उदयगिरि जी द्वारा सर्वकल्याण , विश्वशांति एवं भक्त जनों की रक्षा हेतु 1101 कुण्डीय श्री रुद्र नारायण महा यज्ञ आयोजित किया जाएगा । उन्होंने भक्तजनों से इस पवित्र कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग देने की अपील की । स्वामी उदयगिरि जी महाराज ,जो कि मौन व्रत का पालन कर रहे हैं , ने अपने लिखित संदेश में कहा कि आज जब की विश्व में युद्ध के बादल छाये हुए हैं , ऐसे समय में मानवता की सेवा और परमार्थ के मार्ग पर चल कर ही रक्षा हो सकती है और शांति कायम रह सकती है ।इस अवसर पर सरपंच सुखजिंदर सिंह काका , प्रिंसिपल आरती सूद मेहता , पूर्व सरपंच ठाकुर नरवीर सिंह नंदी ,शिवम अग्रवाल अनुराग सूद , लेखक जोरा ढकोवाल,नरेश बैंस ,प्रिंसिपल आरती सूद मेहता ,दीपिका पलाहा , मुनीश तलवार , आप नेता बिंदु , राजन सैनी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आप ने चारों सीटों पर उम्मीदवार किए घोषित : चब्बेवाल से सांसद डॉ. राज कुमार के बेटे को और बरनाला से सांसद मीत हेयर के करीबी को बनाया उम्मीदवार

गढ़शंकर ।  पंजाब में आम आदमी पार्टी ने  चब्बेवाल, डेरा बाबा नानक, गिद्दड़बाहा और बरनाला विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए आपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया। इन चारों सीटों पर 13...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

करोड़ों की अवैध संपत्ति का खुलासा : पत्नी की शिकायत पर रिटायर इंस्पेक्टर के खिलाफ हुई थी गोपनीय जाँच

कानपुर :   कानपुर और प्रयागराज समेत प्रदेश के कई थानों में तैनात रहे रिटायर इंस्पेक्टर की काली कमाई का राज उनकी पत्नी ने ही खोल दिया। पत्नी की शिकायत पर विजिलेंस ने पहले गोपनीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

65 वर्षीय बुजुर्ग को इलाज के लिए लोग कंधे पर उठाकर लेकर पहुंचे अस्पताल : उद्योग मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के टीकर गांव की है घटना

एएम नाथ। शिमला : देश अब 4जी से 5जी की ओर बढ़ चुका है, लेकिन ग्रामीण इलाकों के काम अभी भी कछुए की गति से चल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में समय समय की...
article-image
पंजाब

बौल और समूरकला के विभिन्न चेक डैमों में डाले गए 70 हजार मछली बीज : कुटलैहड़ क्षेत्र में मत्स्य पालन को बढ़ावा

बंगाणा (ऊना), 1 जून. प्रदेश सरकार द्वारा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हिमाचल में मत्स्य पालन को एक सशक्त माध्यम...
Translate »
error: Content is protected !!