चोरों पर भारी हरोली पुलिस : हरोली के धर्मपुर मे दिन दहाडे हुई चोरी के आरोपी को पंजाब के फगवाडा से पकड लाई पुलिस, अन्य चोरियो मे भी संलिप्ता की आशंका

by
हरोली : इस बर्ष अभी तक हरोली पुलिस थाना मे चोरी व सेंधमारी तथा स्नेचिंग के करीब 21 मामले पुलिस थाना मे दर्ज हुए है । जिनमे से हरोली पुलिस ने उप-पुलिस अधीक्षक श्री मोहन रावत के निर्देश व थाना सुनील साख्यान के कुशल नेतृत्व मे 80 प्रतिशत मामले सुलझाकर करीब 70 प्रतिशत से ज्यादा रिकवरी करके 24 चोरो को सबक सिखाकर जेल की हवा खिलाई है । परतु पिछले एक महीने मे वरसात के वढने का फायदा चोरो ने भी खूब उठाया । 3 जुलाई को हरोली के धर्मपुर से दिन दहाडे चोरो ने रोड के किनारे वने एक घर मे संधमारी करके गहने व कैश पर हाथ साफ किया । चोरी का वारदात को वडे फिल्मी तरीके से अंजाम दिया गया । घर की मालकिन व परिवार करीब 2 घंटो के लिये 10 बजे से 12 बजे तक घर गांव धर्मपुर से ऊना बाजार को नीजी कार्य से निकले थे व जब वापिस आये तो घर के मुख्य गेट पर एक हल्का निशान दिखा । घर के गेट ता ताला खोलकर जब अंदर गये तो 2 कमरो मे घर का सारा सामान विखरा पडा था । पर घरवाले यह देखकर हैरान थे के घर का मुख्य दरवाजा व गेट को किसी ने भी नही खोला न ही तोडा था । जब घर के अन्य कमरे चैक किये तो पाया कि घर के पिछली ओर से चोरो ने एक ग्रिल निकालकर घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की है । घर के अंदर गोद्रेज की अलमारी व अन्य ट्रंक इत्यादि को निशाना वनाकर चोर गहने व नकदी ले उडे थे । घर की मालकिन ने घटना की सूचना पुलिस को दी । पुलिस थाना प्रभारी सुनील साख्यान व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने मौका पर आकर जांच प्रांरभ की । घर की मालकिन ने पूछताछ मे कुछ संदिग्ध लोगो के नाम वताये । पुलिस ने सबसे पूछताछ की परतु नतीजा जीरो रहा । पुलिस ने पाया कि घर मे कुछ दिन पहले नई अलमारियो वनाई गई थी , कामगारो पे शक जाने पर पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की परतु घटना बारा कोई जानकारी न मिली । आसपास कही भी कोई कैमरा या एसा व्य्कति न मिला जो चोरो के वारे जानता हो । पुलिस के लिये मानो ये एक चैलैंज हो गया । अभी पुलिस इस घटना का पटाक्षेप कर नही पायी थी कि चोरो ने 27 जुलाई को हरोली के भदौडी मे पहले की भाति चोरी कर पुलिस के उपर दबाब वना दिया । भदोडी मे रोड के किनारे वने एक घर मे सुवह 10-12 बजे के वीच चोरो ने फिर घर के पीछे एक कमरे की ग्रिल लगाकर सेंधमारी करके गहने व न्य सामान पर हाथ साफ कर दिया । फिर थाना प्रभारी व उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत मौका पर पहुचे । घटना देखकर एक वात तो समझ आ गई कि चोर सडक के नजदीक वने घरो को निशाना वनाते है व धर्मपुर व भदौडी मे एक ही गैगं ने अपन् हाथ साफ किये है । पुलिस थाना प्रभारी उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत के निर्दश पर अलग अलग 3 टीमो का गठन करके इलाके के सभी कैमरो को चैक करवाया व मु0आ0 नरेन्द्र कैमरो को चैक करने मे जुटे रहे तथा मु0आ0 मनोज लगातार एक सप्ताह तक फील्ड वर्क करके कई सदिग्धो से पूछताछ करने मे जुटे रहे । थाना प्रभारी ने स्रविलांस का जिम्मा खुद संभाला व लगातार कई सदिग्धो के वारे जानकारी हसिल की । पुलिस की कडी मेहनत आखिरकार रंग लाई व सभी कैमरो की फुटेज व सर्विलास तथा फील्ड वर्क करके 2 आरोपियो को हरोली पुलिस ने पहचान कर ली । पुलिस थाना प्रभारी के नतृत्व मे पंजाब के फगवाडा मे पुलिस ने रेड करके एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है जो 4 दिन के पुलिस रिमांड पर है । चोर की पहचान शिवा पुत्र अशोक कुमार, निवासी छज्ज कालोनी , फगवाडा, पंजाब उम्र 33 वर्ष के रूप मे हुई है जो वेहद शातिर व चालाक है। पुलिस की पूछताछ मे आरोपी ने दोनो स्थानो धर्मपुर व भदोडी मे घटना करना कबूल कर ली है व भदोडी से चोरी हुये सामान के कुछ अंश एक बैग, एटीएम कार्ड व कुछ कागजात जो भागते समय पालकवाह मे एक पुलिया के नजदीक जंगल मे फैक दिये थे को बरामद करवा दिया है । पुलिस अभी आरोपी से गहनो व नकदी बारा पूछताछ कर रही है जिनकी रिकवरी भी जल्दी ही पुलिस कर सकती है । चोरो ने घटना को अंजाम देने के लिये एक बाईक व झबल का प्रयोग किया है जिसकी रिकवरी भी अभी नही हुई है । घटना मे वांछित एक अन्य चोर भी फगवाडा से भी भाग चुका है जिसकी तलाश मे पुलिस टीम अलग अलग स्थानो पर दविश दे रही है । पुलिस थाना प्रभारी सुनील ने वतलाया कि चोरो को किसी भी सूरत मे वक्शा नही जायेगा ।
*आम जनता को सुझाव*- आम जनता को जागरूक होना व घरो मे कैमरे लगवाना वेहद जरूरी है । अमूमन यह देखने मे आया है कि 90 प्रतिशत घरो मे लोगो ने गोदरेज की अलमारी के अंदर ही अपने गहने व कैश रखा होता है जिस कारण चोरो को रैकी करके केवल इतना ही पता करना होता है कि उक्त अलमारी किस कमरे मे है व चोर रैकी करके एसी वारदात को आसानी से अंजाम दे देते है । इसलिये आम जनता से आग्रह है कि गोदरेज अलमारी मे गहने न रखे व घर पर एसे स्थान पर गैहने रखे जहां पर चोर सोच न सके या वैको मे लाकर की सुविधा होती है वहां पर जमा करके रखे व वदलते परिवेश व पंजाब के वार्डर होने का इलाका होने के कारण अपने घरो मे सुरक्षा की दृषटी से कैमरे जरूर लगवाये । अभी तक पुलिस जानकारी मे यह सामने या कि चोर घटना को अंजाम देने के लिये बाईक का प्रयोग करते थे तथा गांव गांव दरिया व चादर वेचने के वहाने रैकी करते थे जिस भी घर मे ताला लगा होता था उसे उसी समय टारगेट करने का प्रयास करते थे । थाना प्रभारी ने यह भी हिदायत करी कि कोई भी बाहरी व्य्कति आपके गांव या घर पर कुछ भी वेचने आता है उसका नाम पता पूछे ,उसका पहचान पत्र देखे व उसकी गाडी व उसका फोटो तथा फोन नम्बर जरूर नोट करे । इलाके के सभा प्रधान एसे फेरी वाले व्य्कतियो की अपनी पंचायत मे एट्री करे व विना पहचान के किसी को अनुमति न दे । पुलिस के साथ साथ आम जनता को भी सतर्क तथा समझदार होने की आवयशक्ता है ।
—
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी यूनिवर्सिटी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का भव्य आयोजन

बद्दी, 13 जून (तारा) :  बद्दी यूनिवर्सिटी ऑफ इमर्जिंग साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी में जन प्रतिनिधि सम्मान समारोह एवं प्रॉस्पेक्ट्स लॉन्च 2026 का सफल एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गणित शिक्षकों की परीक्षा 26 को, आयोग ने अपलोड किए एडमिट कार्ड

एएम नाथ। हमीरपुर 20 मार्च।  गणित के शिक्षकोें की भर्ती पोस्ट कोड-26003 के लिए हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) 26 मार्च को परीक्षा लेगा। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेयर सौरव जोशी ने मेगा डीप क्लीनिंग अभियान से पहले चंडीगढ़ सेक्टर-15 का किया व्यापक निरीक्षण…….

16 जून से शुरू होगा वार्ड-वाइज डीप क्लीनिंग ड्राइव, अधिकारियों को दिए प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। चंडीगढ़ नगर निगम द्वारा 16 जून से शुरू किए जा रहे वार्ड-वाइज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
Translate »
error: Content is protected !!