दुलैहड मे दो युवको से 5.65 ग्राम हैरोइन बरामद

by
हरोली : जिला पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर के दिशा निर्देशों पर नशे में संलिप्त लोगों पर जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्रवाई की जा रही है। इसी कडी मे आज एक बार फिर हरोली पुलिस की एक टीम ने दुलैहड मे नाकावंदी के दौरान 2 बाईक सवारो से 5.65 ग्राम चिट्टे सहित दो युवकों को काबू किया है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात चैंकिग के लिए पुलिस की एक टीम दुलैहड में मौजूद थी तो ट्रैफिक चैकिंग के दौरान एक मोटर साईकल को रोककर जब चालक से कागज मांगे गये तो उसने बाईक को भगाने की कोशिश जो बीक पर एक अन्य युवक भी सवार था जिसने कुछ पदार्थ डर के मारे नीचे फेंक दिये जो चैक करने पर हैरोईन पाई गई । वजन करने पर उक्त हैरोइन 5.65 ग्रांम हैरोईन/चिटटा निकली जिस पर पुलिस ने दोनो युवको पर मामला दर्ज कर लिया । आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान राजन कुमार पुत्र कमल सिंह निवासी दुलैहड तथा व रोहित पुत्र राम लुभाया निवासी दुलैहड के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप-पुलिस अधीक्षक मोहन रावत ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हरोली पुलिस ने पिछले वर्ष 2022 मे 7 महीने मे 19 अभियोग मादक पदार्थ अधिनियम के तहत दर्ज किये थे *परतु इस वर्ष 2023 मे हरोली पुलिस ने पहले के मुकाबले काफी रफ्तार पकडी है व 34 केस दर्ज करके 54 लोगो को हवालात मे भेजा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह को अध्यक्ष पद से हटाने के लिए हाइकमान को चिट्ठी :  चुनाव लडऩे से इनकार के बाद विधायकों ने खडग़े को भेजा खत

एएम नाथ। शिमला :    कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव लडऩे से इनकार के बाद अब पार्टी में उनके खिलाफ आवाज उठना शुरू हो गई है। प्रदेश के कई  विधायक हाईकमान के पास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रो. राम कुमार ने हरोली में 30 लाख से बने ट्यूबवेल का किया लोकार्पण

ऊना :  हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विस क्षेत्र के तहत झामरु मोहल्ले में लगभग 30 लाख की लागत से बने ट्यूबवेल का लोकार्पण किया, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरी अदालत में पत्नी के वकील को ही पति ने दिया पीट : संपत्ति को लेकर था विवाद

एएम नाथ। शिमला  : हिमाचल प्रदेश के शिमला की एक कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील पर हमला हो गया. कोर्ट में पति और पत्नी के बीच संपत्ति विवाद की सुनवाई चल रही थी....
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार टैक्स घटा रही है तो सुक्खू सरकार टैक्स बढ़ाकर जनविरोधी कार्य कर रही

सिरमौर के दौरे पर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, विभिन्न लोगों से मिलकर जाना हाल, सुनी शिकायतें नेस्ट जैनरेशन जीएसटी देशवासियों को सरकार का सबसे बड़ा तोहफा : जयराम ठाकुरजिन वस्तुओं का यूपीए सरकार 30% टैक्स...
Translate »
error: Content is protected !!