चौंतड़ा विकास खण्ड की 22 पंचायतों में नशा व चिट्टे के विरुद्ध विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन

by
जोगिंदर नगर, 21 जनवरी।  नशा मुक्त समाज की दिशा में सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत विकास खण्ड चौंतड़ा की 22 पंचायतों में आज नशे व विशेष रूप से चिट्टे के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इन ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए खण्ड विकास अधिकारी चौंतड़ा अनुभव तनवर ने बताया कि प्रदेश सरकार तथा उपायुक्त महोदय, जिला मंडी के निर्देशानुसार दिनांक 21 व 22 जनवरी को नशा एवं चिट्टे के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत 21 जनवरी को चौंतड़ा विकास खण्ड की 22 पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस सामाजिक बुराई के प्रति जागरूक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि आयोजित ग्राम सभाओं में पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों, स्वयं सहायता समूहों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभाओं के दौरान वक्ताओं ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज की सामाजिक व आर्थिक संरचना को भी कमजोर करता है। विशेष रूप से चिट्टे जैसी घातक नशीली वस्तुओं से युवाओं को दूर रखने पर जोर दिया गया।
खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि जिन पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया, उनमें एहजु, कोलंग, बाग, भड़याड़ा, कुठेड़ा, बदेहड़, चौंतड़ा, दलेड़, धार, ढेलू, लांगणा, मैनभरोला, गोलवां, कथोण, खददर, भड़याड़ा बुहला, गलू, पीहड़ बेढ़लू, पीपली, रोपड़ी, सगनेहड़ व सिम्स शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि विकास खण्ड की शेष बची पंचायतों में भी 22 जनवरी को इसी अभियान के तहत ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाना तय है। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

74 लाख 55 हजार के बजट को स्वीकृति प्रदान : स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण पर दिया जाए जोर– उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय के तहत रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 1 मार्च : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सालय की रोगी कल्याण समिति की बैठक का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आईकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित : राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के लिए 1 जून को मतदान का आग्रह 

स्वीप  के तहत बचत भवन में कार्यक्रम  आयोजित एएम नाथ। चंबा, 13 मई :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  लोकसभा निर्वाचन-2024  के तहत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षण एवं निर्वाचक सहभागिता  (स्वीप) कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्स पोलियो अभियान देश के सबसे सफल जनस्वास्थ्य अभियानों में से एक: राजेश धर्माणी

घुमारवीं में बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया अभियान का शुभारंभ एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर) 21 दिसम्बर : नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
Translate »
error: Content is protected !!