तीन राज्यों में विजय पर जश्न : जयराम ठाकुर बोले जनता ने मोदी की विकास राजनीति पर लगाई मुहर

by

जयराम ठाकुर ने मंडी में मनाया भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं संग बांटी खुशियां

प्रचंड जीत पर भाजपा में उत्साह, सेरी मंच से जयराम ठाकुर ने दी शीर्ष नेतृत्व को बधाई

एएम नाथ। मंडी : तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हिमाचल प्रदेश में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी का इजहार किया।
मीडिया से बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि यह जीत भारतीय जनता पार्टी की नीतियों, कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से पार्टी इस विजय के लिए निरंतर प्रयास कर रही थी और अंततः जनता ने भाजपा के पक्ष में अपना जनादेश दिया।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि वहां की जनता अराजकता, हिंसा, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से परेशान थी। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासवादी और पारदर्शी राजनीति पर भरोसा जताया और भाजपा को प्रचंड समर्थन दिया। ठाकुर ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में बंगाल में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनता को भय व अस्थिरता से मुक्ति मिलेगी।
जयराम ठाकुर ने इस जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत “देवतुल्य जनता” के आशीर्वाद का परिणाम है, जिसने भाजपा की नीतियों पर भरोसा जताया है।
इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, विधायक पूर्ण चंद ठाकुर, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, निवर्तमान मेयर वीरेंद्र भट्ट, सह प्रभारी भीमसेन शर्मा और जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंडी के सभी 15 वार्डों के प्रत्याशियों ने भी भाग लिया और पार्टी की जीत को ऐतिहासिक बताया।
जश्न के इस माहौल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनावों में भी इसी उत्साह के साथ काम करने का संकल्प लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बेलगाम चोर : नंगल रोड पर दुकान से लाखों के वस्त्र उड़ाए।

गढ़शंकर – गढ़शंकर इलाके में पुलिस प्रशासन लापरवाह है तो वही चोर मस्त मुद्रा में है वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाते है और चोरी की वारदात की जानकारी पुलिस...
article-image
पंजाब

रात का कफ्र्यू अब रोजाना सांय 7 बजे से सुबह 5 बजे तक होगा, शनिवार सांय 7 बजे से सोमवार सुबह 5 बजे तक रहेगा साप्ताहिक कफ्र्यू

6 बजे तक सभी दुकानों व प्राईवेट कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने के दिए आदेश होशियारपुर :जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने पंजाब सरकार के निर्देशों पर जिले में 15 जून...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार को बड़ा झटका : पानी विवाद पर हाई कोर्ट ने दिया अहम आदेश

चंडीगढ़। भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से संबंधित जल विवाद मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने एक अहम आदेश पारित करते हुए पंजाब सरकार की उस मांग को खारिज कर दिया है जिसमें सरकार...
article-image
पंजाब

पंजाब एंड सिंध बैंक गढ़शंकर द्वारा 119वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर सिविल अस्पताल  गढ़शंकर को व्हीलचेयर और वाटर कूलर किए भेंट

गढ़शंकर । पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा गढ़शंकर में बैंक का 119वाँ स्थापना दिवस मनाया गया।स्थापना दिवस पर बैंक के शाखा गढ़शंकर के मैनेजर निज़ार अहमद खान व अन्य ने सिविल अस्पताल गढ़शंकर में...
Translate »
error: Content is protected !!