छत पर खड़ी महिला को लगी गोली : अज्ञात शूटर के खिलाफ केस दर्ज

by

बटाला। थाना सिविल लाइन के अधिकार क्षेत्र गौंसपुरा के एक घर की छत पर खड़ी एक महिला को पेट में एक दम चुभन महसूस हुई और जब परिजनों को बताया और देखा तो पेट से खून बह रहा था, घायल महिला को सिविल अस्पताल बटाला ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मरहम पट्टी करके उसे अमृतसर रेफर कर दिया और अमृतसर में आप्रेशन दौरान उक्त महिला के पेट से गोली का सिक्का निकाला गया है।

इससे लगता है कि किसी लापरवाही से गोली चला दी जो छत पर खड़ी उक्त महिला को लग गई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर लापरवाही से गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

एएसआइ सुखराज सिंह ने बताया कि अमृतपाल पुत्र सरदारी लाल वासी गौंसपुरा ने अपने बयानों में कहा कि 20 अक्टूबर को उसकी सास बिमला देवी पत्नी अमरजीत वासी वार्ड नंबर 8 डेरा बाबा नानक उन्हें मिलने आई थी कि 21 अक्टूबर को दीवाली की रात हम सब परिवार वाले और हमारी सासू मां हम सभी घर की छत पर चले गए और पटाखे फोड़ रहे थे कि उसकी सासू मां ने कहा कि ऐसे लगा है जैसे कोई नुकीली वस्तु उसके पेट में लगी है।

उन्होंने कहा कि ऐसे लगता है किसी ने लापरवाही से गोली चलाई हो जो उनको पेट में लग गई। थाना सिविल लाइन की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर लापरवाही से गोली चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भट्ठा एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा डिप्टी स्पीकर जयकिशन सिंह रोडी को किया सन्मानित।

गढ़शंकर – रविवार को पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर से आप पार्टी के विधायक जयकिशन सिंह रोड़ी के निवास स्थान पर पंजाब भट्ठा असोसियेशन के प्रतिनिधि मंडल ने मिलकर उन्हें विधानसभा का...
article-image
पंजाब

जाखड़ को पुलिस से मिली क्लीन चिट

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी तथा दलित भाईचारे के खिलाफ कथित टिप्पणी करने के मामले में क्लीन चिट दे दी है।...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में विद्यार्थियों को टीकाकरण के प्रति किया जागरूक : एचपीवी वैक्सीनेशन संबंधी भी दी जानकारी –

गढ़शंकर, 19 मई : सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल डघाम में मुख्य अध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल की अध्यक्षता तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब

मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों...
Translate »
error: Content is protected !!