छत से गिरे दो युवक, एक की मौत : चुराह के भंजराड़ू में भवन से गिरे थे दो युवक

by
एएम नाथ। चम्बा (चुराह) :   चुराह के भंजराड़ू में भवन से दो युवक गिर गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है।
युवक भवन की छत कैसे गिरे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। मृतक की पहचान नरेन सिंह पुत्र देसराज गांव बैरागढ़ तहसील चुराह के रूप में हुई है।
32 वर्षीय हरिंद्र पुत्र बलदेव गांव देवीकोठी तहसील चुराह के चोटिल होने पर तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। वहीं, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने अपने स्तर पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आते भंजराड़ू में एक बिल्डिंग की छत पर दो लोग बैठे थे। देर रात दोनों का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे आ गिरे। जमीन पर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दोनों को उठाकर सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। यहां पर तैनात चिकित्सक ने एक घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया, जबकि दूसरे घायल को तीसा अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीएमओ तीसा डॉ. ऋषि पुरी ने बताया कि बिल्डिंग से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रेफर किया गया है। बुधवार को तीसा अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी: अग्निहोत्री

कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुकाहार तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजनाओं को लेकर भी हुई चर्चा एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी। उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग...
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में नवरात्र मेलों के दौरान हवन, पूजन पर प्रतिबंध, प्रसाद चढ़ाने पर भी रोक दर्शन के लिए पर्ची अनिवार्य, मंदिर में पुजारी नहीं बांधेंगे मौली

बुखार, खांसी अथवा जुखाम जैसे लक्षणों वाले श्रद्धालुओं को आइसोलेट कर भेजा जाएगा अस्पताल ऊना, 8 अप्रैल – आगामी 13 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलने वाले नवरात्रों के दौरान माता चिंतपूर्णी मंदिर सुबह...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फिरौती के लिए छात्रों का अपहरण करने के आरोप में बिशप कॉटन स्कूल का ही पूर्व छात्र गिरफ्तार

एएम नाथ । शिमला, 11 :  बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) के एक पूर्व छात्र को इसी स्कूल के तीन छात्रों को फिरौती वसूलने के मकसद से अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांगड़ा में 12 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार, एक आरोपी कोहाला से

एएम नाथ। धर्मशाला : कांगड़ा जिला पुलिस ने अलग-अलग अभियानों में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 ग्राम से ज़्यादा हेरोइन ज़ब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक अशोक रतन ने सोमवार...
Translate »
error: Content is protected !!