पेयजल-सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं के निर्माण में लाएं तेजी: अग्निहोत्री

by
कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग के कार्यों की समीक्षा की, सुकाहार तथा फिन्ना सिंह सिंचाई योजनाओं को लेकर भी हुई चर्चा
एएम नाथ। धर्मशाला, 27 जनवरी। उपमुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को कांगड़ा जिला में पेयजल तथा सिंचाई की योजनाओं को समयबद्व पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को धर्मशाला के परिधि गृह में कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा जिला में गत तीन वर्षों में सबसे ज्यादा 354 पेयजल योजनाएं स्वीकृत की गई हैं इस पर करीब 3240 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि सभी पेयजल, सिंचाई तथा सीवरेज योजनाओं की नियमित तौर पर माॅनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कांगड़ा जिला के विभिन्न शहरों में कार्यान्वित की जा रही सीवरेज योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि सीवरेज योजनाओं के निर्माण में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिला के बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा, कांगड़ा, नुरपुर, ज्वाली, देहरा, धर्मशाला तथा ज्वालाजी के लिए सीवरेज योजनाएं स्वीकृत की गई हैं इस के लिए करीब 433 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। इसके साथ ही एडीबी प्रोजेक्ट के तहत कांगड़ा जिला में 39 पंचायतों में बेहतर पेयजल योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि फिन्ना सिंह मध्यम सिंचाई योजना के लिए 300 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के लिए 213.40 करोड़ रुपये की सुकाहार मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए स्वीकृत किए गए हैं। पालमपुर के लिए केएफडी वितपोषित पेयजल, सीवरेज के लिए 135 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं इसके साथ ही देहरा विस क्षेत्र में 22 स्कीमों के जल संशोधन तथा युवी फिल्टरेशन के लिए 43 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है देहरा में नाबार्ड के तहत 46 करोड़ पेयजल योजनाओं के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
देहरा क्षेत्र में केन्द्रीय विश्वविद्यालय परिसर के लिए ब्यास नदी से 1987.87 लाख रुपये की पेयजल योजना वन्य प्राणी परिसर योजना पर कार्य चल रहा है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों से बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को लेकर सुझाव तथा विस्तार से चर्चा भी की गई। इससे पहले मुख्य अभियंता दीपक गर्ग ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कांगड़ा जिला में जल शक्ति विभाग की स्कीमों को लेकर विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विधायक आशीष बुटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

2 DSP समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंड : लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में भगवंत मान सरकार बड़ा एक्शन

चंडीगढ़। पंजाब जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है। इस मामले में सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। भगवंत मान सरकार ने दो डीएसपी गुरशेर संधू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेश धर्माणी ने घुमारवीं सिविल अस्पताल के डाॅक्टर्स एवं स्टाफ को किया सम्मानित

अस्पताल में पहली बार हुए दो जटिल सिजेरियन प्रसव, उपलब्धि पर तकनीकी शिक्षा मंत्री ने दी बधाई एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 29 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने नाहन क्षेत्र के लिए 190 करोड़ रुपये की 17 परियोजनाएं की समर्पित

एएम नाथ।  नाहन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सिरमौर जिले के नाहन में एक दिवसीय दौरे के दौरान 190 करोड़ रुपये की लागत की वाली 17 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!