श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 13वां विशाल भंडारा का शुभारंभ

by

गढ़शंकर l श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. गढ़शंकर द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी व अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए 13वां विशाल भंडारा आज विधिवत तरीके से शुरू हो गया। इस अवसर पर लंगर कमेटी द्वारा आचार्य आशीष वशिष्ट के नेतृत्व में हवन यज्ञ करवाया गया।

इस अवसर पर क्षेत्र के संत महापुरुषों ने विशेष रूप से पहुंचकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने भी पहुंचकर आयोजक कमेटी का हौसला बढ़ाया।


पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी यह 13वां विशाल भंडारा पनसप गोदाम गढ़शंकर नजदीक होशियारपुर रोड पर लगाया गया है, जो शिव इच्छा तक जारी रहेगा।
बता दें कि श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजि. द्वारा हर वर्ष 35-40 दिनों तक लगातार यह विशाल भंडारा लगाया जाता है। जिसमें प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु भंडारां ग्रहण करने आते हैं। इस दौरान पहुंचे गणमान्य व्यक्तियों को कमेटी दुआरा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व अध्यक्ष राजिंदर सिंह शूक्का, कंवर अरोड़ा हैरी, समाजसेवी रघबीर सिंह, बिल्ला के अलावा लंगर कमेटी के चेयरमैन ठेकेदार कुलभूषण शौरी, अशोक पराशर, योगराज गंभीर, विनोद प्रभाकर, हरपाल सिंह बेदी, अजय अग्निहोत्री, विनय शर्मा, राजीव अरोड़ा, चेतन गुलाटी, विनीत लंब, आचार्य आशीष वशिष्ट, अमित बजाज, बलविंदर सिंह टोनी, नीनू व सहजप्रीत के अलावा बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति व लंगर कमेटी के सेवादार मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के सामने धरना लगाया

गढ़शंकर, 14 दिसम्बर: ऑल इंडिया ग्रामीण डाक सेवक संगठन द्वारा अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की गई है। इसी श्रृंखला तहत गढ़शंकर डिवीजन के सभी ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा गढ़शंकर डाकघर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पेयजल की गुणवत्ता का ध्यान रखें, सैंपलिंग-टेस्टिंग बढ़ाएं : डीडब्ल्यूएसएम की बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अधिकारियों को दिए निर्देश

एएम नाथ। हमीरपुर 26 दिसंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को जिला में पेयजल की स्वच्छता एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और फील्ड में अधिक से अधिक सैंपलिंग एवं...
Translate »
error: Content is protected !!