छात्राओं को नीट परीक्षा की तैयारियों की दी जानकारी

by
मंडी, 9 जनवरी। जिला प्रशासन व जिला कार्यकम अधिकारी द्वारा लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यकम के तहत जिला प्रशासन मण्डी द्वारा चलाई जा रही विशेष पहल देई के अन्तर्गत स्कूल की छात्राओं जो कि 12 वीं कक्षा में पढ़ रही छात्राओं के लिए मार्गदर्शन का कार्यकम किया गया। पिछले वर्ष के मैरिट सूची अनुसार नीट की तैयारी कर रही जिला मण्डी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रही 17 छात्राओं को परामर्श पहल के अंतर्गत एम.बी.बी.एस. की प्रथम वर्ष की 6 छात्राओं के साथ मिल कर कैसे नीट की तैयारी करें इस विषय पर विस्तार में चर्चा की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिन शर्मा (भा.प्र.से.) ने की। एम.बी.बी.एस. की छात्राओं को स्कूली छात्राओं के भविष्य से सम्बन्धित मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रेरित किया। उन्होने कहा छात्राओं के समूह बनाए जाएंगे जिसके तहत वह एम.बी.बी.एस. की छात्रा से नीट उत्तीर्ण करने के लिए मार्गदर्शन प्राप्त कर सके।
जिला कार्यकम अधिकारी अजय बदरेल इस कार्यकम में उपस्थित रहे तथा उन्होने बताया की यह कार्यकम जिला में बेटियों के लिए विशेष रूप से चलाया गया है। इस कार्यक्रम के तहत प्रयास किया जा रहा है जिला मण्डी के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रही छात्राओं को किस तरह एम.बी.बी.एस. की छात्राएं उनके कैरीयर से सम्बन्धित मार्गदर्शन प्रदान करेंगी तथा नीट भी परीक्षा की तैयारी से सम्बन्धित मार्गदर्शन प्रदान करेगी। एक समूह में एम.बी.बी.एस. की एक छात्रा 3 छात्राओं को परामर्श करेगी।
एम.बी.बी.एस की छात्राओ ने स्कूली छात्राओं को नीट की तैयारी करने के लिए एन.सी.ई.आर.टी पाठ्यकम का महत्व समय प्रबंधन, ओ.एम.आर. अभ्यास इत्यादि से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की। इस कार्यकम में बाल विकास परियोजना अधिकारी मण्डी सदर वन्दना शर्मा, जिला समन्वयक रजनीश शर्मा पोषण अभियान तथा सुनील कुमार और सम्पूर्ण जिला मण्डी से आए हुए प्रर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हरोली उत्सव में काफ रैली में पहुंची एक से बढ़कर एक बछड़ी

रोहित जसवाल । हरौली : हरौली उत्सव में पशु पालन विभाग द्वारा पशु पालन रैली का आयोजन किया गया। जिसमें 4 महीने तक से कम उम्र की बछड़ियों ने भाग लिया।रैली में एक से...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शानो-शौकत से संपन्न हुआ शहीद भगत सिंह फुटबाल क्लब का टूर्नामैंट : डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रौड़ी ने बिजेता टीमों व विजेता खिलाड़ियों को इनाम वितरित किए

पंजाब स्टालईल कबड्‌डी मैच, एथ्लैटिक मीट, रस्सा कशी व शाट पुट मुकाबले बने आकर्षण का केंद्र गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह स्पोर्ट्स क्लब गढ़शंकर द्वारा 13वां वार्षिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्री-जनमंच कार्यक्रम के तहत चलोला में ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर ने सुनी जन समस्याएं

ऊना: 10 सितंबर- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने आज प्री-जनमंच गतिविधियों के तहत ग्राम पंचायत चलोला में जन समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईसीसीई को सुदढ़ बनाने के लिए अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण

प्रशिक्षण में सीखे गुर को कक्षा शिक्षण में लागू करने का अध्यापक ने लिया संकल्प। बीबीएन, 22 फरवरी (तारा) : शिक्षा खंड पट्टा मेहलोग के अंतर्गत प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा(ईसीसीई) को सुदृढ़ बनाने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!