छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम एबीवीपी करती है : राहुल राणा

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् होशियारपुर इकाई द्वारा सनातन धर्म सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा में राष्ट्रीय छात्र दिवस के अवसर पर एक भव्य सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव श्री राहुल राणा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “छात्रों के अंदर भारत की आत्मा भरने का काम विद्यार्थी परिषद करती है।” उन्होंने इस स्कूल को एक आधुनिक गुरुकुल बताया और कहा कि “इस देश के छात्र राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी परिषद ऐसे कार्यक्रमों से छात्र-छात्राओं में चेतना और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना जगाती है।”

उन्होंने बलिदान, देशभक्ति और भगत सिंह जी के विचारों को भी स्मरण किया। “विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य केवल जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारों तक सीमित नहीं, बल्कि देश के पुनर्निर्माण की दिशा में कार्य करना है। भारत का पुनर्निर्माण केवल व्यक्ति निर्माण से ही संभव है और एबीवीपी इस दिशा में निरंतर काम कर रही है।”

कार्यक्रम में विद्यालय समन्वयक श्रीमती अंजु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं जबकि रघुनाथ राणा जी ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

अंत में एबीवीपी विभाग संयोजक श्री अंकित कुंद्रा ने स्कूल प्रबंधन एवं मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ राणा जी का धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

खालसा कालेज गढ़शंकर के विधार्थियों ने शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव मे जाकर ऐतिहास की जानकरी इकत्र की

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर के सोशल साईस विभाग के विधार्थियों दुारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां का शिक्षिक टूर लगाया। इस समय बीए के विधार्थियों ने शहीद भगत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
पंजाब

7 औद्योगिक ईकाईयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट किए जारी : बिजनेस फस्र्ट पोर्टल के माध्यम से औद्योगिक ईकाईयों को दी जा रही है बेहतरीन सेवाएं: कोमल मित्तल

होशियारपुर, 26 जून: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने सोमवार को जून माह में पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट-2020 के अंतर्गत जिले की 7 औद्योगिक ईकाइयों को इन प्रिंसिपल अप्रूवल सर्टिफिकेट जारी करने की मंजूरी...
article-image
पंजाब

एचपीवी टीकाकरण के प्रति जागरूकता अभियान जारी, 53 लड़कियों को लगाया गया टीका

गढ़शंकर, 12 जून: पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत सिविल अस्पताल गढ़शंकर द्वारा लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण संबंधी जागरूकता गतिविधियां लगातार चलाई...
Translate »
error: Content is protected !!