निहंग ने गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में बेअदबी के शक में युवक कर डाली हत्या : पुलिस ने निहंग के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर किया ग्रिफ्तार  

by
फगवाड़ा :  फगवाड़ा स्थित गुरुद्वारा चौरा खूह साहिब में निहंग ने बेअदबी के शक में युवक की हत्या कर दी। युवक को तलवार से काटकर मारा गया है। हत्या का पता चलते ही पुलिस वहां पहुंची तो लुधियाना के निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ ने खुद को गुरुद्वारा परिसर में बंद कर लिया।
वहीं कत्ल से पहले उसने युवक की वीडियो बनाई। जिसमें युवक यहां बेअदबी करने आया है। उसे बेअदबी के लिए रुपए मिलने थे। बेअदबी के लिए उकसाने के लिए वह किसी सुखी का नाम ले रहा है। मंगलवार सुबह 3 बजे युवक की हत्या की गई।
कत्ल का पता चलते ही भारी पुलिस फोर्स गुरुद्वारे में पहुंच गई है। लाश को उठाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मौके पर निहंग भी इकट्ठा हो रहे हैं। जिस वजह से माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।
पुलिस ने निहंग रमनदीप सिंह मंगू मठ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या (IPC की धारा 304 ) के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने (IPC की धारा 295-A) के तहत केस दर्ज किया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नशा मुक्ति केंद्र से युवक को किया अगवा: माँ के ब्यानों पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

माहिलपुर- नशामुक्ति केंद्र से अगवा करने के आरोप में उसकी माँ की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।  मनजीत कौर पत्नी गुरमेल सिंह वासी मंन्हाना थाना माहिलपुर ने...
article-image
पंजाब

राजेश बलसोतरा पदोन्नत होकर बने वेरका मिल्क प्लांट, होशियारपुर के जीएम – किसानों की भलाई और बाढ़ पीड़ितों की मदद के प्रति जताई प्रतिबद्धता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : वेरका मिल्क प्लांट, होशियारपुर के जनरल मैनेजर के रूप में पदोन्नति के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी संजीव कुमार ने श्री राजेश बलसोतरा को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस, माईनिंग विभाग व माईनिंग माफिया की मिलीभुगत के साथ धड्ल्ले से गढ़शंकर व माहिलपुर में चल रही अवैध माईनिंग . निमषा मेहता

गढ़शंकर मे जल्द अवैध माईनिंग के खिलाफ किया जाएगा धरना प्रर्दशन मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अवैध माईनिंग के झूठे आरोप लगाए जा रहे : मनवीर सिंह गढ़शंकर : विधानसभा...
Translate »
error: Content is protected !!