आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की  दी धमकी :  मुख्यमंत्री मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम 

by
चंडीगढ़ :  सिख फॉर जस्टिस  के खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मारने की धमकी दी है। पन्नू ने वीडियो जारी कर पंजाब के गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने के लिए कहा। उसने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन माहौल खराब करने की धमकी दी है।
पन्नू ने वीडियो में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर को सुधारने वाले पंजाब पुलिस के प्रयासों को गलत बताया। इसके साथ बीते दिनों हुए एनकाउंटरों की बात की और पंजाब की जेलों व विदेशों में बैठे गैंगस्टरों को उससे संपर्क करने को बोला।  पन्नू ने  मुख्यमंत्री मान को पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह करार दिया है और डीजीपी गौरव यादव को भी पूर्व डीजीपी गोबिंद राम बताया।
26 जनवरी को सजा देने की कही बात : आतंकी पन्नू ने मुख्यमंत्री  मान को धमकी भी दी है। सीएम भगवंत मान जहां भी तिरंगा फहराएंगे, वहां पन्नू माहौल खराब करने की तैयारी में है। पन्नू ने सीएम को ऐसा कर सजा देने की बात कही है।
8 दिन पहले राम मंदिर पर मुस्लिमों को भड़काया :   8 दिन पहले आतंकी पन्नू ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर वीडियो जारी कर मुस्लिम समुदाय को भड़काने की कोशिश की थी। उसने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम समुदाय के दुश्मन हैं। राम मंदिर का निर्माण बाबरी मस्जिद को गिरा कर किया गया है। ये बाबरी मंदिर का विध्वंस नहीं है, ये 2 करोड़ भारतीय मुस्लिमों का धर्म परिवर्तन है।  22 जनवरी मुस्लिम समुदाय पर ब्लू-स्टार ऑपरेशन है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को भारत को तोड़ उर्दिस्तान की मांग रखने को कहा। इसके साथ आतंकी पन्नू ने पंजाब के अमृतसर से अयोध्या तक सभी एयरपोर्ट बंद करवाने की धमकी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में एसएमओ डॉ. रघबीर की नई पहल : स्वास्थ्य विभाग पोसी ने किया कंजक पूजन

अगर आप अपनी बेटी को कोख में ही मार देंगे तो आप अपनी बहू कहां से लाओगे: डॉ. रघबीर- गढ़शंकर, 23 अक्तूबर: स्वास्थ्य विभाग पंजाब के दिशा निर्देशों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोसी...
article-image
पंजाब

वित्तीय घाटा पूरा करने के लिए नहीं बिकेगी Powercom की संपत्तियां, हाईकोर्ट ने अगले आदेश तक लगाई रोक

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार को सरकारी संपत्तियों के जरिए राजस्व जुटाने की योजना को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पावरकॉम की संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगा दी।...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का किया आयोजन

गढ़शंकर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में ‘इनोवेशन एंड स्टार्ट अप इको सिस्टम सपोर्टर’ विषय पर एक सैमीनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ मंदिर जैजों का वार्षिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न : खन्ना

गढ़शंकर l पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ जी के मंदिर में वार्षिक भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। खन्ना ने कहा कि भंडारे में दूर दराज तथा देश विदेश...
Translate »
error: Content is protected !!