डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी सपरिवार पहुंचे अयोध्या : श्रीराम मंदिर में टेका माथा

by

अयोध्या : पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने अपने परिवार सहित अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में माथा टेका। डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा कि भगवान श्री राम जी की पवित्र धरती पर जाना उनकी हार्दिक इच्छा थी, जो अब राम लला के आशीर्वाद से पूरी हो गई है। प्रार्थना के बाद रौड़ी ने कहा, ‘अयोध्या की यह यात्रा मेरे लिए वास्तव में बहुत खास है।

डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने कहा मेरी लंबे समय से यह इच्छा थी कि मैं इस पवित्र भूमि पर जाऊं, और आज मैं अपने परिवार के साथ यहां आया हूं, जिससे मेरी यह इच्छा पूरी हो गई है।’ उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने देश की तरक्की और मानवता की भलाई के लिए प्रार्थना की है, और भगवान रामचंद्र जी का आशीर्वाद हम सभी पर हमेशा बना रहेगा। वे जीवनभर हमारी रक्षा और मार्गदर्शन करते रहेंगे। अपने संबोधन में डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने श्री राम मंदिर की श्रद्धा और शांति के प्रतीक के रूप में महत्ता के बारे में बात करते हुए यह उम्मीद जताई कि हमारे देश में सद्भावना और आपसी भाईचारे की भावना सदा कायम रहेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Experts find major defects in

Hoshiarpur /Daljeet Ajnoha/Daljeet Ajnoha : Experts inspecting the Prime Minister Gram Sadak Yojana (PMGSY) road linking Kharaudi to Vadhan have reported numerous serious defects in the 13.200-km carriageway, prompting sharp criticism from local Labour...
article-image
पंजाब

पंजाब में फिर शुरू हाेगी बैलों की दौड़ : विधानसभा में विधेयक पारित …पशुओं के प्रति किसी भी प्रकार की क्रूरता की अनुमति नहीं हाेगी: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 11 जुलाई । पंजाब में लंबे समय के बाद फिर बैलों की दौड़ का आयोजन होने का रास्ता साफ हो गया।  शुक्रवार को पंजाब विधानसभा में पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम (पंजाब संशोधन)...
article-image
पंजाब

श्री अकाल तख्त साहिब का बड़ा फैसला : अमरजीत सिंह चावला और ज्ञानी मलकीत सिंह पंथ से निष्कासित

दुष्कर्म मामले में नामजद चावला पर धार्मिक संस्थाओं में आजीवन रोक; अश्लील चैट के आरोप में एडिशनल हेड ग्रंथी मलकीत सिंह पर भी कार्रवाई अमृतसर। श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में रविवार, 20...
article-image
पंजाब

29 महिला व 40 पुरुष वन गार्ड पूरा किया इंडक्शन कोर्स , ट्रेनिंग मंडल बसी जाना में  हुआ  54वें व 55वें इंडक्शन कोर्स का समाप्ति समारोह : अतिरिक्त मुख्य सचिव वन विभाग विकास गर्ग ने समारोह में पहुंच कर की परीक्षा परिणामों की घोषणा

होशियारपुर, 09 फरवरी: ट्रेनिंग मंडल बसी जाना होशियारपुर में 54वें (29 महिला वन गार्ड) व 55वें( 40 पुरुष वन गार्ड) का इंडक्शन कोर्स समाप्ति समारोह करवाया गया। इस दौरान परीक्षा के परिणामों की घोषणा...
Translate »
error: Content is protected !!