मोरांवाली हत्याकांड : मारे गए तीन युवकों में से दो युवकों का गांव मोरांवाली में और एक का बंगा में अंतिम संस्कार

by

गढ़शंकर। गांव मोरांवाली में हुए हत्याकांड में मारे गए तीन युवकों में से  दो युवकों मनप्रीत सिंह उर्फ मनी और गुरसुखतियार सिंह का अंतिम संस्कार गांव मोरांवाली में कर दिया गया। जबकि तीसरे युवक गुरशरण सिंह का अंतिम संस्कार जिला एसबीएस नगर के बंगा में किया गया। मृतकों  के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में रिश्तेदार, दोस्त और गांव के लोग मौजूद थे।
गौरतलब है कि 9 नवंबर को सुबह करीब 10.30 बजे मोरांवाली गांव के बाहरी इलाके में नशा मुक्ति केंद्र चलाने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र दलजीत सिंह की मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी में रंजिश में चलते हुए झगड़े के चलते  गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ने बाहर से लोगों को बुलाया और मनप्रीत सिंह उर्फ़ मनी और उसके दो दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस हमले में मनप्रीत सिंह और उसके दोस्तों की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी । गढ़शंकर पुलिस ने मनप्रीत सिंह उर्फ मनी की मां जसवीर कौर के बयानों पर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी, उसके पिता दलजीत सिंह सहित ग्यारह अन्य के खिलाफ गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज किया है और 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत तीन चरणों में चलेगा बच्चों व गर्भवतियों का संपूर्ण टीकाकरण: कोमल मित्तल

डिप्टी कमिश्नर ने रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की होशियारपुर, 29 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की अध्यक्षता में मिशन इंद्रधनुष व रुटीन टीकाकरण संबंधी जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में...
article-image
पंजाब

नगरासू गुरुद्वारा की छत से चौथे दिन नीचे उतरे चारों निहंग : पंजाब के लिए आज हुए रवाना

रुद्रप्रयाग :  नगरासू गुरुद्वारे की चौथी मंजिल व छत पर कब्जा करने वाले चार निहंग सिख आखिरकार आज चौथे दिन नीचे उतरकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं। मंगलवार को प्रशासन पुलिस से...
article-image
पंजाब

Rotary Club Hoshiarpur Mid Town

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 13 : Rotary Club Hoshiarpur Mid Town took another significant step in the field of social service by organizing an inspiring humanitarian effort under “Annapurna Week” as part of its “Monthly Ration...
पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहाई की फाइल : एडीजीपी ने नए सिरे से जो फाइल मुख्यमंत्री के पास भेजी

चंडीगढ़ : पंजाब 26 जनवरी को कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की जेल से रिहा किए जाने संबंधी फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जेल विभाग को तकनीकी कारणों से लौटाने के बाद अब...
Translate »
error: Content is protected !!