तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब के परिसर में दहाजा (साल ) करवाने की इजाजत नहीं दी जाएगी – बाबा केवल सिंह

by

गढ़शंकर। तपस्थल श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धार्मिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों व निहंग संगठनों के बैठक श्री खुरालगढ़ साहिब में हुई। जिसमें श्री गुरु रविदास साहिब जी के तपोस्थल गुरुद्वारा साहिब के परिसर में कुछ लोग द्वारा दहाजा (साल) करवाना चाहते है। इस सबंधी विचार चर्चा की गई। तपस्थल श्री खुरालगढ़ साहिब, प्रबंधक कमेटी के प्रधान बाबा केवल सिंह ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया के बैठक में गांव खुरालगढ़ व बस्ती बस्सी के कुछ लोग जानबूझ कर विवाद पैदा करने के लिए दहाजा (साल) करवाना चाहते है। जिसमें अश्लील बोलियां , व्यंग नशे की हालत में करवाना चाहते है। जिससे गुरु घर की मर्यादा को ठेस पहुँचती है। गुरु घर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश है और सुवह शाम बाणी के पाठ होते है।
उन्हीनों कहा सभी को अपनी अपनी आस्था के मुताबिक हर धर्म को मानने का अधिकार है। गुरुघर से बाबा सिद्ध चानो की धार्मिक जगह कुछ दुरी पर है। वहां पर दहाजा (साल) करवाने के लिए काफी जगह है। फिर भी अगर उक्त लोगो ने जानबूझ कर अगर दहाजा (साल) गुरुघर के परिसर में करवाने की कोशिश की तो सभी संगठन कोई भी कुर्वानी देने को तैयार है। उन्हीनों ने कहा कि इस सबंधी प्रशासन को लिखती जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन फिर भी कुछ लोग गुरुघर के परिसर में दहाजा (साल) करवाना चाहते है। गुरुघर की मर्यादा के खिलाफ किसी को भी ऐसे काम करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। मिशल शहीदी तरनादल के मुखी बाबा लखवीर सिंह , बिभिन्न दल पंथ , श्री गुरु रविदास सभाओं ,अबेंडदकर सभायों ने कहा के गुरुघर की बेअदवी करने की कोशिश करने वालों को ऐसा नहीं करने दिया जायेगा।
इस दौरान बाबा केवल सिंह , बाबा लखवीर सिंह , निहंग बाबा राजवीर सिंह , बाबा नरेश सिंह , चौधरी जीत, बाबा सुखदेव सिंह , सतपाल सिंह , बाबा बलजीत सिंह , सुरिंदर सिंह , कुलवंत भूनों , रोशन लाल , हरभजन सिंह , प्रभजोत सिंह , बलजिंद सिंह व दीपक सिंह आदि बैठक में मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आप सरकार के ताबूत में आखिरी कील होगा साबित – महिलाएं पिछले तीन साल से हर महीने एक हजार रुपये मिलने का इंतजार कर रही : : रविंदर दलवी

गढ़शंकर।   लुधियाना पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव आप सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। यह शब्द अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह-प्रभारी रविंदर दलवी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विहार को बेहतरीन ढंग से ईको टूरिज्म की दृष्टि से विकसित किया जाएगा : विधायक अजय सोलंकी

नाहन,4 अगस्त। विधायक अजय सोलंकी ने आज शुक्रवार को नाहन के निहोग क्षेत्र के राहोर में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया। अजय सोलंकी ने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप टीमों ने जगाई मतदाता जागरूकता की अलख

ऊना, 3 अप्रैल। ऊना जिले में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को स्वीप टीमों ने विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए जागरूकता की अलख जगाई। इसमें ऊना कॉलेज, भढ़ोलियां खुर्द, रैंसरी, ग्राम पंचायत लालसिंगी, कोटला...
article-image
पंजाब

बांग्लादेशियों द्वारा मदरसे बनाने के खिलाफ हिंदू संगठनों द्वारा रोष प्रदर्शन

किसी भी कीमत पर इलाके का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा: हिंदू संगठन गढ़शंकर : गढ़शंकर इलाके में पिछले कुछ समय से बांग्लादेशी मुसलमानों की नजायज घुसपैठ व उनके द्वारा विभिन्न गांव में...
Translate »
error: Content is protected !!