छात्रों ने दी शिकायत : पीयू के चीफ सिक्योरिटी अफसर व यूटी पुलिस के खिलाफ

by

चंडीगढ़, 16 नवंबर : ‘सीनेट बचाओ पीयू बचाओ’ के नाम से आंदोलन चला रहे सत्थ व सोई के छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के बाद पीयू प्रशासन की शिकायत के बाद दो लड़कियों समेत 14 छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किये जाने के मामले में अब छात्रों ने भी चंडीगढ़ पुलिस के पोर्टल पर पीयू के चीफ ऑफ सिक्योरिटी विक्रम सिंह और चंडीगढ़ पुलिस के खिलाफ शिकायत दी है।

साथ ही उन पर हिंसा का आरोप भी लगाया है। छात्रों का आरोप है कि पुरुष पुलिस कर्मियों ने लड़कियों के साथ धक्कामुक्की की। ऑनलाइन दी गई शिकायत में छात्रों ने कहा है कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे और तय प्रोग्राम के मुताबिक उन्हें कुलपति कार्यालय से कुलपति आवास की ओर ही जाना था। लेकिन जब जानकारी मिली कि कुलपति रेनू विग लॉ ऑडिटोरियम में हैं, जहां एक कार्यक्रम में सीएम भगवंत मान भी आए हुए थे। तभी छात्रों ने रूट बदलने का फैसला किया और इसकी जानकारी पुलिस को पहले ही दे दी थी। इसके बावजूद बेरिकेड्स से 200 मीटर पहले रोक कर पुलिस और यूनिवर्सिटी सिक्योरिटी ने उन पर लाठीचार्ज किया जिसमें चार-पांच छात्र घायल हो गए। छात्रों ने कहा कि पिछले करीब 25 दिन से सीनेट बचाओ पीयू बचाओ मोर्चा के अंतर्गत वे कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दे रहे हैं।
उनका विरोध पीयू के सेंट्रलाइजेशन और सीनेट चुनाव में हो रही देरी को लेकर है। वे अपनी जायज मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। उनका कहना है कि एफआईआर दर्ज होने के बाद उनका करियर प्रभावित हो सकता है। वे पढ़ेंगे या कोर्ट के चक्कर लगाएंगे? इसलिए स्टूडेंट्स के हितों को देखते हुए मामले को रद्द किया जाए।

डीएसडब्लयू से मिला छात्रों का प्रतिनिधिमंडल :  सीनेट बचाओ पीयू बचाओ मोर्चा के पांच सदस्यों को आज वैसे तो कुलपति के साथ मीटिंग करनी थी लेकिन किसी कारणवश मीटिंग नहीं हो पाई। इसके बाद इन्होंने शाम को डीएसडब्लयू प्रो. अमित चौहान से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान चार पूर्व डीएसडब्ल्यू भी मौजूद थे। छात्र नेता अवतार सिंह ने बताया कि उनके और प्रशासन के बीच अब जाकर डेडलॉक खुला है और सारी मीटिंग अच्छे माहौल में हुई। हमने डीएसडब्लयू से एफआईआर दर्ज करवाने पर आपत्ति जतायी और इसे वापस लेने को कहा। वहीं सीनेट चुनावों को लेकर प्रशासन ने कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि डीएसडब्लयू प्रो. अमित चौहान ने कहा कि उन्होंने छात्रों से ये पूछा कि वे क्या चाहते हैं? उन्होंने कहा कि एफआईआर वापस ले लो जिस पर हमने उन्हें भरोसा दिलाया है कि वे इसका कोई वेअाउट देखते हैं। गवर्नेंस रिफॉर्म्स पर बात हुई तो हमने ये पूछा कि आप बताओ आप क्या रिफॉर्म चाहते हो, उसके बारे में डिटेल में बताओ।

पीयू के चीफ सिक्योरिटी अफसर ने दी थी शिकायत :  पीयू के चीफ सिक्योरिटी आफिसर विक्रम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार को लॉ भवन में आयोजित पंजाब विजन 2047 के दौरान यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स और कुछ आउटसाइडर्स ने सीएम भगवंत मान के कार्यक्रम के दौरान दंगा और हंगामा करने का प्रयास किया। उनकी इस शिकायत के आधार पर सेक्टर-11 थाना पुलिस ने विभिन्न स्टूडेंट्स के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

नगर कौंसिल गढ़शंकर के चुनाव के लिए बारह नामांकन पत्र भरे

गढ़शंकर: नगर कौंसिल गढ़शंकर में चुनाव लडऩे के लिए नामांकन पत्र भरने के लिए आज विभिन्न बार्डो से चुनाव लडऩे के लिए बारह ले नामांकन पत्र भरे। जिसमें बार्ड नंबर एक से संगीता रानी...
article-image
पंजाब , समाचार

समाज सेवा के लिए सम्मान: आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब के पदाधिकारियो का गांव हिऊं की पंचायत ने

गढ़शंकर : आर्दश वैल्फेयर सुसायिटी, पंजाब के पदाधिकारियों को सुसायिटी के समाज भलाई के कामों को लेकर गांव हीऊं की पंचायत दुारा सम्मानित किया गया। इस दौरान विशेष तौर पर पुलिस थाना औड़ के...
article-image
पंजाब

फिरोजपुर से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार : शेर सिंह घुबाया ने 2014 में कांग्रेस के सुनील जाखड़ को हराया था

नई दिल्ली, 07 मई । पंजाब के फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से शेर सिंह घुबाया कांग्रेस के उम्मीदवार होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकसभा चुनाव के लिए फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार के...
article-image
पंजाब

कांग्रेस से बाहर का रास्ता पूर्व विधायक हरचंद कौर को : संगरूर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत

चंडीगढ़ : संगरूर लोकसभा सीट पर उपचुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंकना शुरु कर दिया है। कांग्रेस ने यहां से दलवीर गोल्डी को टिकट दी है। वह सीएम भगवंत मान से...
Translate »
error: Content is protected !!