छात्र द्वारा आत्महत्या के लिए जिम्मेवारों की गिरफ्तारी को लेकर नर्सिंग कॉलेज के सामने छात्रों का धरना : प्रबंधक डॉ जंग बहादर सिंह राय ने कहा जो भी शुल्क लिया गया वह विश्वविद्यालय के नियमों के तहत लिया

by

गढ़शंकर, 19 अक्टूबर: पुलिस द्वारा गुरसेवा नर्सिंग कॉलेज के खुदकुशी करने वाले छात्र आशिक खान के आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करने के कारण रोष व्यक्त करते हुए छात्रों ने कॉलेज के सामने धरना प्रदर्शन किया। उधर कालेज प्रबंधन ने सभी आरोपों को नकार दिया है और कहा के विधार्थियों से फीस यूनिवर्सिटी के नियमो मुताबिक ही ली जाती है।
धरने दौरान पंजाब स्टूडेंट्स यूनियन के राज्य वित्त सचिव बलजीत धर्मकोट, जिला नेता राजू बरनाला और कॉलेज के छात्र नेता हादी हुसैन शेख और इम्तियाज खान ने कहा कि छात्र को खुदकुशी करने के लिए जिम्मेवार लोगो जिनके खिलाफ मामला रज किया गया है , उन्हें अभी तक गिरफ्तार नही किया गया और छात्रों की मांगों को लेकर भी अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया।
उन्होनों ने कहा कि प्रबंधन छात्रों को डरा-धमका कर उनसे अवैध फीस और जुर्माना वसूलता है, कॉलेज में देर से आने पर भारी जुर्माना वसूला जाता है। उन्होंने कहा कि छात्रों का प्रवेश काउंसलिंग के माध्यम से होने के बावजूद भी उनसे फीस लेने के बावजूद प्रवेश नहीं दिया गया। उन्हीनों कहा कि अगर कल की बैठक में इन मांगों का गंभीरता से समाधान नहीं किया गया तो निकट भविष्य में बड़ा संघर्ष किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ छात्रों द्वारा जोरदार नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में अश्वनी कुमार, रफतक हुसैन, सोएब, याकूब, रोहित, लवप्रीत कौर, जसप्रीत कौर, अमनदीप कौर, प्रिया, अमृत कौर, हरसिमरनप्रीत कौर, दीक्षा, सिमरन कौर, मनप्रीत कौर, सोहेल, अरमान आदि उपस्थित थे!
एसएचओ गढ़शंकर बलजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त केस में वाईस प्रिंसिपल कमलदीप कौर को गिरफ्तार किया गया था उन्हें माननीय अदालत से जमानत मिल चुकी है।
जो भी शुल्क लिया गया वह विश्वविद्यालय के नियमों के तहत लिया : कालेज के प्रबंधक डॉ. जंग बहादुर सिंह राय ने कहा कि जो भी शुल्क लिया गया है वह विश्वविद्यालय के नियमों के तहत लिया गया है और पढ़ाई न करने वाले छात्रों की फ़ीस उन नियमों के तहत ही वापिस हो सकती है। उन्होंने कहा कि गुरुसेवा नर्सिंग कालेज इलाके में प्रतिष्ठित कालेज है जो बच्चों को सही शिक्षा देकर समाज की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि एक सोची समझी साजिश के तहत कॉलेज को बदनाम किया जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजा वडिंग गांधी परिवार की चाटुकारिता में अंधे–निपुण शर्मा

संघ विरोधी बयान पर भाजपा ने किया पलटवार होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : संघ और भाजपा को संविधान विरोधी बताने वाले बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा...
article-image
पंजाब

रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की विशेष बैठक आयोजित : गवर्नर आगमन पर भव्य समारोह की तैयारी

होशियारपुर। रोटरी क्लब होशियारपुर मिड टाउन की एक विशेष बैठक क्लब अध्यक्ष रोटेरियन अवतार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक के दौरान फरवरी माह में क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं की...
article-image
पंजाब

MP Dr. Raj Kumar and

Hoshiarpur /Daljit Ajnoha/Nov.18 : A crucial meeting was held today to review and finalize the preparations for the Nagar Kirtan to be organized in commemoration of the 350th martyrdom anniversary of Sri Guru Tegh...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व मैडल बांटे : शिरोमणी कमेटी के धार्मिक परीक्षा पास करने वाले

गढ़शंकर। शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लिए गए धार्मिक परीक्षा पास करने वाले बब्बर अकाली मैमोरियल खालसा कालेज के विद्यार्थियों को प्रिंसीपल डा. बलजीत सिंह द्वारा सर्टिफिकेट व मैडल दिए गए। इस दौरान प्रिंसीपल...
Translate »
error: Content is protected !!