पंजाब यूनिवर्सिटी में करंट लगने से 27 वर्षीय छात्रा की मौत

by

चंडीगढ़, 28 जुलाई (हि.स.)। पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 स्थित दक्षिणी परिसर में मंगलवार सुबह भारी बारिश के बीच करंट लगने से एक स्कॉलर की मौत हो गई।

वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत उठाकर चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतका के परिवार को दे दी गई है। ज्योति की मां और भाई रेवाड़ी से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

हरियाणा के रेवाड़ी की रहने वाली 27 वर्षीय ज्योति पंजाब यूनिवर्सिटी के जैव प्रौद्योगिकी विभाग से पीएचडी कर रही थी। वह गर्ल्स हॉस्टल नंबर-10 से अपने विभाग की ओर जा रही थी। परिसर में बारिश के कारण कई स्थानों पर पानी भरा हुआ था। जलभराव से बचने के लिए उसने कच्चे रास्ते से जाने का प्रयास किया। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गई। पास में लगे विद्युत जंक्शन बॉक्स से करंट फैलने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, करंट किस कारण फैला और इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

भारी बारिश के बीच हुई इस घटना ने विश्वविद्यालय परिसर में बिजली और जल निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं को परिसर के भीतर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में ज्योति ने पानी से बचने के लिए वैकल्पिक रास्ता चुना, लेकिन वही रास्ता उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान विद्युत जंक्शन बॉक्स, आसपास की बिजली की तारों और बारिश के पानी में करंट फैलने के संभावित कारणों की पड़ताल की जाएगी। प्रशासन यह भी जांच करेगा कि परिसर में बिजली से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई।स्कॉलर की मौत के बाद विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और कर्मचारियों में शोक का माहौल है। विद्यार्थियों ने परिसर में जल निकासी और विद्युत सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आप नेता देवेन्द्र सिंह ने जन्मदिवस पर लगाया पौधा

गढ़शंकर : वातावरण बचाओ कमेटी गढ़शंकर द्वारा आरंभ की गई ‘जन्म एवं वृक्ष’ मुहिम के अंतर्गत ‘आप’ के यूथ नेता देवेन्द्र सिंह काका रोड़ी ने अपने जन्म दिवस पर सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

वार्ड नंबर 45 माडल टाऊन में 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की भी करवाई शुरुआत : कैबिनेट मंत्री जिंपा ने माडल टाऊन में बने डंप को हटवा कर लोगों को दिलाई बड़ी राहत

होशियारपुर, 04 सितंबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 45 के माडल टाऊन में भगवान श्री राम मंदिर के नजदीक 4.61 लाख रुपए की लागत से गली निर्माण कार्य की शुरुआत...
article-image
पंजाब

पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी… पेट दर्द का बनाया बहाना, मुलाजिमों के फूल गए हाथ-पांव

राजपुरा : पुलिस हिरासत से एक आरोपी फरार हो गया। थाना सिटी राजपुरा में हुई इस घटना के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस हिरासत से भागने वाला आरोपी को पुलिस ने शराब...
article-image
पंजाब

*डी.टी.एफ. ने काले बिल्ले लगाकर अधिसूचना का विरोध किया*

गढ़शंकर, 17 जुलाई :  पंजाब पे स्केल बहाली संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट पंजाब जिला होशियारपुर के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने 17 जुलाई, 2020 के पत्र को रद्द करवाने के...
Translate »
error: Content is protected !!