भाजपा कार्यालय संगरूर पर पेट्रोल बम हमला : 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को ₹2,200 गए थे भेजे

by

संगरूर : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए मिले निर्देश पर महज ₹2,200 की अग्रिम राशि लेकर वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे भेजकर बाकी भुगतान हासिल किया जा सके।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब 2.45 बजे हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एसपी (जांच) दविंदर अटरी की निगरानी में तीन विशेष टीमें गठित कीं। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। मानव एवं तकनीकी खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लॉन्गोवाल थाना क्षेत्र के भामाबद्दी निवासी हैप्पी सिंह उर्फ हैप्पी और लहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित शहीद उधम सिंह बस्ती निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर PB-13-BQ-0227) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

हमला करने का निर्देश सोशल …मीडिया के जरिए दिया गया था :  पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ‘राणा भाई’ नामक व्यक्ति के संपर्क में थे। उसने भाजपा कार्यालय पर हमला कर उसका वीडियो भेजने के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया था। अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को दो किश्तों में ₹1,200 और ₹1,000, यानी कुल ₹2,200 भेजे गए थे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे राणा भाई को भेजकर तय की गई शेष राशि प्राप्त की जा सके। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही राणा भाई के सोशल मीडिया अकाउंट और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए यूपीआई खातों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जीवन जागृति मंच गढ़शंकर ने 254 जरूरतमंद छात्रों को मुफ्त गर्म वर्दी की प्रदान

गढ़शंकर, 15 दिसंबर: जीवन जागृति मंच (पंजीकृत) गढ़शंकर समय-समय पर समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों/वर्गों को सहायता सेवाएं प्रदान करता रहता है। इसी क्रम में बढ़ती सर्दी में एक महत्वपूर्ण दान का काम करते हुए...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में बरतन स्टोर को आग लगने से लाखों का नुकसान 

गढ़शंकर  : गत रात्रि गढ़शंकर शहर के मुख्य बाजार में एक बरतन की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दमकल गाड़ी ने पहुंच कर आग पर काबू पाया किंतु तब...
article-image
पंजाब

तलवाड़ा मे अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणीया फैडरेशन पंजाब का वार्षिक कैलेंडर जारी

  तलवाड़ा(राकेश शर्मा ) रविवार को कस्बा तलवाड़ा मे अनुसूचित जाति व पिछड़ी श्रेणीया फैडरेशन पंजाब का वार्षिक कैलेंडर को फेडरेशन के तलवाड़ा में स्थित कार्यालय इजिनियर सुरेश मान के सहित इजिनियर राज कुमार विरदी...
article-image
पंजाब

36 बोतल नाजायज शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

गढ़शंकर, 13 अगस्त : गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक आरोपी को 13 बोतल नाजायज शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी अनुसार एएसआई राजेश कुमार की पुलिस पार्टी गश्त दौरान टी पॉइंट...
Translate »
error: Content is protected !!