महंगाई भत्ता, ग्रामीण भत्ता, एसीपी, पुरानी पेंशन की बकाया किस्तें सरकार द्वारा जारी ना करने के विरोध में काले बिल्ले लगा कर किया रोष प्रकट

by

गढ़शंकर : कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों, महंगाई भत्ते की किश्तों, पुरानी पेंशन योजना और वेतन आयोग के बकाए को लेकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ द्वारा चल रहे संघर्ष के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए, पंजाब कर्मचारी पेंशनर संयुक्त मोर्चा ने 1 दिसंबर से 6 दिसंबर तक काले रिबन लगाने का आह्वान किया है। इसी के चलते हुए डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन द्वारा आज विभिन्न स्कूलों/कार्यालयों में काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन के प्रदेशिक नेता मुकेश कुमार, जिला अध्यक्ष प्रमोद गिल, सचिव मंजीत दसूहा, डीटीएएफ नेता सुखदेव डानसीवाल और जिला सचिव इंद्रसुखदीप सिंह ओडरा और अध्यापक यूनियन के नेता बलकार सिंह मघानी ने कहा कि पंजाब सरकार पिछली सरकारों की तर्ज पर महंगाई भत्ता बंद कर रही है और राज्य के दूरदराज के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में सेवारत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दिए जाने वाले विशेष भत्तों को तर्कसंगत बनाने के नाम पर रोका जा रहा है।
उन्हीनों कहा कि सरकार पुरानी पेंशन के लिए कागजी अधिसूचना जारी कर पूर्ण तौर पर लागू करने की जगह भाग रही है।पंजाब राज्य छठा वेतन आयोग जो जुलाई, 2021 से मिलना था, जो 01.01.2016 से निर्धारित था, कार्यान्वयन से भाग रहा है। राज्य सरकार ने अभी तक वेतन आयोग, डीए तथा जीवन निर्वाह भत्ते तथा उनके देय एसीपी योजना के संबंध में कोई घोषणा नहीं की है और सरकार द्वारा कर्मचारी विरोधी रवैया अपनाया गया है। डी.एम.एफ. बलवीर खानपुरी, सतपाल कलेर व हंसराज गरशंकर आदि नेताओं ने राज्य सरकार से पुरजोर मांग की कि महंगाई भत्ते की शेष किश्तों सहित उक्त भत्ते, पेंशनरों को 2.59 का गुणांक एसीपी तथा पुरानी पेंशन योजना अविलंब बहाल की जाए।
फोटो : डेमोक्रेटिक मुलाजम फेडरेशन के प्रदेशिक नेता मुकेश कुमार अन्य काले बिल्ले लगाने दौरान ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित : बसपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार एडवोकेट बलविंदर कुमार में जताया विश्वास

जालंधर : बहुजन समाज पार्टी ने जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित किया है। एडवोकेट बलविंदर कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।  बीते संसदीय चुनाव में दो लाख से ज्यादा वोट बटोर कर प्रमुख राजनीतिक...
article-image
पंजाब

विश्वविद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा पायल सम्मानित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे बी.एस.सी. मेडिकल पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर के परिणामों में विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
पंजाब , समाचार

पंजाब को CM मान का तोहफा, 19,491 किलोमीटर लिंक सड़कों के निर्माण की शुरुआत

तरनतारन :  त्योहारों के सीजन में प्रदेश की जनता को बड़ा तोहफा देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 4,150.42 करोड़ रुपये की लागत से राज्य में 19,491.56 किलोमीटर ग्रामीण लिंक...
Translate »
error: Content is protected !!