चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने चंडीगढ़–दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा–वृंदावन तक विस्तारित करने की मांग उठाई

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़, 15 जून। धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और रेल संपर्क को मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को पत्र लिखकर चंडीगढ़–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा–वृंदावन तक विस्तारित करने की संभावनाओं पर विचार करने का अनुरोध किया है।
मेयर ने अपने पत्र में बताया कि ट्रेन संख्या 12046 चंडीगढ़–नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस प्रतिदिन लगभग दोपहर 3:15 बजे नई दिल्ली पहुंचती है और वापसी यात्रा शुरू करने से पहले करीब चार घंटे तक वहीं खड़ी रहती है। उन्होंने सुझाव दिया कि इस उपलब्ध समय का बेहतर उपयोग करते हुए ट्रेन को मथुरा–वृंदावन तक चलाया जा सकता है और फिर वापस नई दिल्ली लाकर चंडीगढ़ के लिए रवाना किया जा सकता है।
सौरभ जोशी ने कहा कि चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से हजारों श्रद्धालु, वरिष्ठ नागरिक और पर्यटक पूरे वर्ष भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन की यात्रा करते हैं। वर्तमान में इन धार्मिक स्थलों के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को दिल्ली में ट्रेन बदलनी पड़ती है या फिर सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ता है, जिससे उन्हें अतिरिक्त समय और असुविधा का सामना करना पड़ता है।
मेयर ने कहा कि यदि शताब्दी एक्सप्रेस को मथुरा–वृंदावन तक विस्तारित किया जाता है तो यात्रियों को सीधी, आरामदायक और समय की बचत करने वाली यात्रा सुविधा मिलेगी। साथ ही रेलवे के मौजूदा संसाधनों का भी अधिकतम उपयोग सुनिश्चित होगा।
उन्होंने कहा कि यह प्रस्ताव धार्मिक पर्यटन को नई गति देगा, क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेगा तथा श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की पावन भूमि तक सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगा।
मेयर ने आशा व्यक्त की कि रेल मंत्रालय और रेलवे बोर्ड जनहित को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेंगे तथा इसकी व्यवहारिकता का विस्तृत अध्ययन करवाएंगे।
उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव को क्षेत्र के निवासियों और श्रद्धालुओं से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। लोगों का मानना है कि मथुरा–वृंदावन के लिए सीधी शताब्दी रेल सेवा शुरू होना रेल संपर्क और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित होगा।
सौरभ जोशी ने दोहराया कि वे जनसुविधाओं में सुधार, बेहतर संपर्क व्यवस्था और क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को लगातार आगे बढ़ाते रहेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सरकार के दावे की खुली पोल, ‘बारिश’ से मंडियों में पड़ी और ट्रकों में ले जाए जा रहे गेहूं की बोरियां भीगीं : खुले आसमान के नीचे पड़ी गेहूं की बोरियां में भरा गेहूं हुआ गीला

गढ़शंकर, 29 अप्रैल : गढ़शंकर की अनाज मंडी में लिफ्टिंग की धीमी गति और तिरपाल की कमी के कारण सोमवार को हुई बारिश के कारण गेहूं से भरी बोरियां भीग गई। इस बारिश ने...
article-image
पंजाब

IAS Diviya .P appealed for

Amaritsar/Daljeet Ajnoha/May 31 :  During a special conversation with Senior journalist Daljeet Ajnoha DIviya . P  Amaritsar said that the administration is trying to ensure that as many voters as possible exercise their right...
पंजाब

एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में तीन नामजद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में गुरदियाल सिंह की शिकायत पर एनआरआई के घर मे चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर में 720 लोगों का हुआ चैकअप, 60 यूनिट रक्त एकत्रित : लोगों को घरद्वार के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: भवानी पठानिया

फतेहपुर 15 दिसंबर  : ज़िला प्रशासन तथा ज़िला रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में आज शुक्रवार को फतेहपुर विधानसभा के तहत रैहन में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक भवानी...
Translate »
error: Content is protected !!