चर्चित तनमे कत्ल कांड : पुलिस ने 3 और आरोपित किए काबू, तीन अभी भी फरार, आरोपितों ने राजस्थान में युवक को गोली मार युवक का किया था कत्ल

by

नीरज शर्मा, होशियारपुर : फगवाड़ा रोड़ पर रिलाइंस पैट्रोल पंप पर गत वर्ष युवक तनमे सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी रामगढ़ मोहल्ला के कत्ल के मामले में होशियारपुर पुलिस ने तीन आरोपितों को काबू किया है। काबू किए गए आरोपितों की पहचान अमृत उर्फ घड़िल पुत्र गुरमीत सिंह, अभिषेक भट्टी उर्फ अभी व बलजीत सिंह उर्फ गोरा के रुप में हुई है। उक्त आरोपितों ने मामूली विवाद के बाद साजिश के तहत तनमे सिंह का 07-08 जुलाई 2023 को फगवाड़ा रोड पर गांव पूंगा में रिलाइंस पैट्रोल पंप पर तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया था। कत्ल के बाद आरोपित फरार चल रहे थे और जानकारी अनुसार राजस्थान में छुपे हुए थे। इस दौरान उक्त आरोपितों ने अपने एक अन्य साथियों के साथ मिलकर बाड़मेर राजस्थान में एक युवक हरपाल सिंह उर्फ रिंकू निवासी लालगढ़ जिला गंगानगर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में भी आरोपितों पर राजस्थान में कत्ल का मामला दर्ज है। बता दें कि तनमे कत्ल के मामले में पुलिस पहले ही आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है, जिन्होंने काबू किए गए आरोपितों के साथ मिलकर तनमे का कत्ल किया था। पुलिस ने आरोपितों से कत्ल के दौरान प्रयोग किए गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपितों से पूछताछ जारी है और अभी उक्त कत्ल के मामले में तीन आरोपित फरार चल रहे हैं जिन्हें भी जल्दी काबू कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

काबू किए गए तीनों आरोपितों पर पहले भी हैँ मामले दर्ज :
जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी पलविंदर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों पर पहले भी अपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें अमृत सिंह के खिलाफ थाना सिटी में जानलेवा हमला, थाना सिटी में ही घर में घुसकर मारपीट करने व राजस्थान में असला एक्ट के तहत व कत्ल का मामला दर्ज है।

वहीँ अभिषेक के खिलाफ थाना माडल टाउन में एनडीपीएस एक्ट, थाना हरियाना में चोरी का मामला, सिटी थाना होशियारपुर में जानलेवा हमला, राजस्थान में असला एक्ट के तहत व कत्ल का मामला दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माघी मेले के लिए डिप्टी स्पीकर रौड़ी ने गढ़शंकर से स्पेशल बसें भेजीं

गढ़शंकर :14 जनवरी: माघी के पावन मौके पर, पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के एमएलए जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने ऐतिहासिक माघी मेले के लिए गढ़शंकर से श्री मुक्तसर साहिब के लिए...
article-image
पंजाब

दलित विद्यार्थियों के स्कालरशिप स्कैम के लिए मौजूदा पंजाब सरकार, केंद्र सरकार व गत अकाली भाजपा सरकार जिमेदार : दुल्लो

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष स शमशेर सिंह दूलो सांसद राज्य सभा ने आज गढ़शंकर कोर्ट कंपलैक्स में वकीलों से भेंट की| इस अवसर पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी...
article-image
पंजाब , हरियाणा

लोकसभा: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने जीएमसीएच-32 में क्रिटिकल केयर संकट का मुद्दा उठाया

जीएमसीएच-32 में वेंटिलेटरों का काम न करना गंभीर चिंता का विषय: तिवारी नई दिल्ली/चंडीगढ़, 23 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में क्रिटिकल...
article-image
पंजाब

बस अड्डे के बाहर शव बरामद

होशियारपुर :  बस अड्डे के बाहर खंडर नुमा जगह में ना मालूम व्यक्ति का शव बरामद हुआ । जिसको पुलिस ने अपने कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है । थाना मॉडल टाउन...
Translate »
error: Content is protected !!