बुजुर्ग के माथे में मारी दो गोलियां , हालत गंभीर, इलाके में दहशत का माहौल

by

फिरोजपुर :  कस्बा ममदोट के गांव सैदे के रूहेला में सोमवार को एक बुजुर्ग को दो गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान 60 वर्षीय महेंद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव सैदे के रूहेला के रूप में हुई है।

घटना के बाद स्वजन उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य संभावित साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। फिलहाल घायल बुजुर्ग का लुधियाना में उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

निजी अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रभदीप सिंह ने बताया कि महेंद्र सिंह के माथे में दो गोलियां लगी हैं। इनमें से एक गोली माथे के बाहर की तरफ लगी थी, जिसे निकाल दिया गया, जबकि दूसरी गोली अंदर चली गई।

य

उन्होंने बताया कि गोली लगने के कारण बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टर के अनुसार दोनों गोलियां काफी नजदीक से मारी गई हैं। मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए लुधियाना रेफर किया गया है।

इस संबंध में डीएसपी सुखविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को बुजुर्ग के बेटे की ओर से जानकारी दी गई है। उसके अनुसार महेंद्र सिंह कार में सवार होकर दवाई लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बेटे को किसी व्यक्ति ने सूचना दी कि उसके पिता को गोलियां लगी हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा और घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल लेकर गया।

डीएसपी ने बताया कि अभी तक गोलियां लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस द्वारा मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बुजुर्ग को किसने और किन परिस्थितियों में गोली मारी।

घटना के पीछे आपसी रंजिश, लूट या कोई अन्य कारण है, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैदियों और हवालातियों की समस्याओं पर चर्चा : जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने किया केंद्रीय जेल का दौरा

केंद्रीय जेल में कैंटीन का भी उद्घाटन किया होशियारपुर, 22 अगस्त: जिला और सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर दिलबाग सिंह जौहल ने आज केंद्रीय जेल होशियारपुर का दौरा किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब

5वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत; बैग में मिले आधार कार्ड से पहचान, अंबाला की रहने वाली

मोहाली :  5वीं मंजिल से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया है। बैग से मिले आधार कार्ड से युवती की पहचान तान्या के रूप में हुई,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फूट-फूट कर रोती नजर आईं हर्षा रिछारिया: इस संत पर लगाए गंभीर आरोप

महाकुंभ में हर रोज लाखों लोग आस्था की डूबकी लगा रहे हैं. इसमें देश भर से साधु-संत भी पहुंचे हैं। अलग-अलग अखाड़ों के संत अपने-अपने शिष्यों के साथ महाकुंभ में डेरा डाले हुए हैं।...
article-image
पंजाब

बिजली के लग रहे लंबे कटों से बीत क्षेत्र के लोगों में हाहाकार

गढ़शंकर, दिसंबर 27: बीत भलाई कमेटी ( बीत क्षेत्र) का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां पावरकॉम के एक्सियन सुमीत धवन से उनके कार्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र सौंपा कर मांग...
Translate »
error: Content is protected !!