छात्र भी एचआईवी की चपेट में : नशे की सुई से बंट रही बीमारी

by

एएम नाथ। शिमला :  नशे की बुरी लत और दूसरे घातक बीमारी। प्रदेश में कई युवाओं की ऐसी हालत है। नशे की सुई से किए जाने वाले नशे से हिमाचल प्रदेश में एचआईवी जैसी घातक बीमारी बंट रही है। खास बात है कि ऐसे मरीजों में छात्र भी शामिल हैं। प्रदेश में किए गए सर्वे में ये खुलासा हुआ है।

           हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजीव कुमार ने कहा है कि प्रदेश में मौजूदा समय में 5,870 लोग एचआईवी से पीड़ित हैं। 1998 से अब तक प्रदेश में 304 बच्चे एचआईवी पॉजिटिव आए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की निगरानी में सभी उपचार चल रहा है। राजीव कुमार ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से होटल हॉली डे होम में एचआईवी/एड्स पर आयोजित सूचना कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित ठाकुर ने बताया कि एचआईवी का मुख्य कारणों में सीरिंज से नशा लेना भी है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 2023-24 में किए एक गए एक सर्वे में सामने आया कि 5 से 10 फीसदी युवा इंट्रा ड्रग के इस्तेमाल से एचआईवी की जद में आ रहे हैं। इनमें छात्र भी शामिल हैं। सर्वे 15 से 49 वर्ष तक के लोगों पर किया गया।

हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी युवाओं और महिलाओं पर अधिक ध्यान दे रही है।बीते वर्ष साढ़े पांच लाख के करीब टेस्ट किए गए। कार्यक्रम में यह भी बताया कि एचआईवी पॉजिटिव मरीज को सरकारी योजना के तहत प्रत्येक महीने 1500 रुपये की राशि भी दी जाती है। मुफ्त बस पास और न्यूट्रिशनल किट भी मुहैया करवाई जाती है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों की जानकारी गुप्त रखी जाती है। कोई इसे सार्वजनिक करता है, तो उस पर जुर्माने के साथ-साथ अन्य कड़े प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
राज्य कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ललित ठाकुर ने बताया कि बीते साल के मुकाबले इस वर्ष सितंबर तक 425 केस सामने आए हैं। 376 लोगों को दवाई पर रखा गया है। समय-समय पर इनकी फॉलोअप जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग का मकसद है कि साल 2030 तक इस बीमारी को खत्म करना है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना के तहत सेना में परीक्षा 18 नवम्बर से 24 नवम्बर तक : ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारीः कर्नल पुष्विन्दर कौर

शिमला : अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर ज़िलों के उन उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिन्होंने ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम 6 माह में बिना बजट के राजनीतिक कारणों से 900 से अधिक संस्थान पूर्व सरकार ने खोल दिए : मंत्री हर्षवर्धन चौहान

पच्छाद : उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज पच्छाद दौरे के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नेता सरकार पर संस्थाओं को बन्द करने के आरोप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गोयला के सूबेदार श्याम लाल वर्मा सेना में 30 वर्ष की उत्कृष्ट सेवा उपरांत हुए सेवानिवृत्त

पट्टा मेहलोग 3 अप्रैल (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के बजताना ग्राम के श्याम लाल वर्मा सपुत्र श्री शेर सिंह वर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधायक ने चंडी में सुनी लोगों की समस्याएं सुनी : विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों का किया लोकार्पण

पट्टा मेहलोग , 11 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत चंडी के लोगों की समस्याएं सुनी व विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों के...
Translate »
error: Content is protected !!