300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

by

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे
ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों में केंद्र परिसर में कुल 300 पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें ड्रैगन फ्रूट, बेहड़ा तथा आम इत्यादि के पौधे शामिल हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि मानसून के दिनों में प्रतिवर्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तथा इसी दिशा में आज दियोली में पंचायत प्रतिनिधियों, स्थानीय निवासियों तथा स्कूली बच्चों के सहयोग से पौधारोपण किया गया है। उन्होंने बताया कि मनरेगा से पौधे तथा इसे लगाने के खर्च का वहन किया जा रहा है। कुल 300 पौधे लगाने के लिए मनरेगा के माध्यम से 91,250 रुपए की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण को महत्वपूर्ण कदम बताते हुए समाज के सभी वर्गों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण में भी योगदान देने की अपील की। राघव शर्मा ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से पर्यावरण असंतुलन का खतरा बढ़ रहा है, जिसके गंभीर परिणाम आज हम सबके सामने आ रहे हैं। इसलिए पर्यावरण संरक्षण में सभी नागरिकों का सहयोग बहुमूल्य है।
इस अवसर पर बीडीओ गगरेट धर्मपाल डोगरा, पंचायत प्रधान पूर्ण चंद सहित पंचायत प्रतिनिधि तथा स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

125 पद एन्सैक एचआर सर्विसिज़ में भरे जाएंगे : 5 जून को जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित होगा साक्षात्कार

ऊना, 3 जून – मैसर्ज़ एन्सैक एचआर सर्विसिज़ प्राईवेट लिमिटेड द्वार परवाणू और बद्दी के लिए 20 पद सिक्योरिटी सुपरवाइज़र, 80 पद सुरक्षा गार्ड और 25 पद कार ड्राईवर के भरे जाएंगे। यह जानकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साजिश कर दी सुपारी और कर दिया मर्डर… मर्सिडीज़ में मिली कारोबारी की खून से सनी लाश

अहमदाबाद : गुजरात के अहमदाबाद शहर में रहने वाला एक बड़ा कारोबारी अचानक लापता हो गया. घरवालों ने पहले खुद उनकी तलाश शुरू की. कुछ घंटों बाद परिवारवालों को उनकी कार एक फ्लाईओवर के...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

10 माह के कार्यकाल में तीन गारंटियों को किया पूरा, आने वाले समय में चरणबद्ध तरीके से सभी गारंटियों को भी किया जाएगा पूरा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस वर्ष बरसात के दौरान भारी बारिश, भू-स्खलन तथा बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए ‘पुनर्वास’ कार्यक्रम के तहत ठोडो ग्रांऊड में आज सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिविल अस्पताल में शीघ्र तैनात होगा बाल रोग विशेषज्ञ : पालमपुर अस्पताल प्रदेश के बेहतर संस्थानों में : आशीष बुटेल*

पालमपुर, 5 दिसंबर : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने कहा कि पालमपुर सिविल अस्पताल प्रदेश के बेहतर स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार है। जहाँ पालमपुर, सुलाह, जयसिंहपुर, बैजनाथ, जोगिंदरनगर, धर्मपुर...
Translate »
error: Content is protected !!