छात्र हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : नालागढ़ में अभाविप का एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन

by

नालागढ़ छात्र व कन्या विद्यालयों के प्रस्तावित विलय का जताया विरोध

बीबीएन, (तारा) 28 फरवरी.:  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संगठनात्मक ज़िला नालागढ़ के कार्यकर्ताओं कीओर से शनिवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर छात्रों के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। परिषद ने स्पष्ट किया कि यदि छात्र हितों की अनदेखी की गई तो आंदोलन और अधिक उग्र किया जाएगा।
जिला संयोजक सौम्य भंडारी के नेतृत्व में कार्यककर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। अभाविप ने मांग की कि छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल किए जाएं तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्ण रूप से लागू किया जाए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय का बजट बढ़ाया जाए और महाविद्यालयों व विश्वविद्यालयों में नियमित शिक्षकों एवं गैर-शिक्षक कर्मचारियों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए। निजी विश्वविद्यालयों में हो रहे शिक्षा के व्यापारीकरण पर रोक लगाई जाए तथा शोधार्थियों के लिए मुख्यमंत्री शोध प्रोत्साहन योजना को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। एचपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए और हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को समाप्त करने के किसी भी प्रयास को तुरंत बंद किया जाए।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थी परिषद ने नालागढ़ के छात्र स्कूल एवं कन्या स्कूल को मर्ज करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया। परिषद ने कहा कि दोनों विद्यालयों की अपनी अलग पहचान और गौरवशाली परंपरा है, जिन्हें समाप्त करना छात्र हित में नहीं है। परिषद ने सरकार से मांग की कि इस निर्णय को तत्काल वापस लिया जाए। विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि छात्र हित सर्वोपरि हैं और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के तहत कृषि मंत्री ने 450 बीपीएल परिवारों से किया संवाद

50 पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के सेक्शन लेटर किए प्रदान नगरोटा सूरियां,12 अगस्त। प्रदेश सरकार द्वारा अति निर्धन एवं बीपीएल परिवारों के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से ‘अपना परिवार सुखी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती से आत्मनिर्भरता की ओर – सरवन कुमार की सफलता की यात्रा

एएम नाथ। सुंदरनगर, 12 अक्टूबर, प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध करवाना ही नहीं है, बल्कि नागरिकों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन स्तर में सुधार लाना भी है। इसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घर बुलाकर बनाती थी संबंध – रिकॉर्ड करती थी वीडियो.फिर शुरू होता था असली कांड, हिमानी मर्डर केस में भयंकर खुलासा

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की बाहरी जिला पुलिस और हरियाणा की सांपला पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर बहादुरगढ़ से सचिन (30) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोबाइल एसेसरीज की दुकान चलाता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हवलदार जतिन्द्र सिंह के परिजनों को बीमा राशि का एक करोड़ रुपए का चैक प्रदान

एएम नाथ।  सोलन : उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा पंजाब नेशनल बैंक सोलन के मण्डल प्रमुख दया नन्द कर्दम ने आज भारतीय सेना की जम्मू एण्ड कश्मीर राईफल्स के हवलदार स्वर्गीय जतिन्द्र सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!